एक्सप्लोरर

यूं ही नहीं मनेगी 'डबल दिवाली', फेस्टिव सीजन में गाड़ियां होंगी सस्ती; GST 2.0 से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री होगी बूस्ट

GST 2.0: नई टैक्स सिस्टम के तहत दोपहिया और छोटी कारों पर जीएसटी को 28 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट किया जा सकता है. इससे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी मदद मिलेगी, जिसकी बिक्री में गिरावट देखी गई है.

GST 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करते हुए जीएसटी में सुधार का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि  इस साल दिवाली तक नेक्स्ट जनरेशन के जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू कर दिए जाएंगे. इससे रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली कई सारी चीजें सस्ती हो जाएंगी. 

जनता को मिलेगा दिवाली का 'डबल तोहफा'

पीएम मोदी ने कहा, ''इस दिवाली मैं आपको डबल तोहफा देने जा रहा हूं. इनडायरेक्ट टैक्स व्यवस्था (Indirect Tax) के आठ साल पूरे हो गए हैं. अब इसे फिर से रिव्यू करने का समय आ गया है. राज्यों से बात कर हाई-पावर्ड कमेटी बनाई गई है. इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली कई चीजों पर से टैक्स घटाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं, एमएसएमई और छोटे कारोबारियों को फायदा होगा.''

गाड़ियों पर घट सकती है जीएसटी 

खबरों के मुताबिक, नई टैक्स सिस्टम के तहत दोपहिया और छोटी कारों पर जीएसटी को 28 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट किया जा सकता है. इससे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी मदद मिलेगी, जिसकी बिक्री में हाल के दिनों में गिरावट देखी गई है. साल 2025 की शुरुआत भले ही ऑटो इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद नहीं रही, लेकिन हो सकता है कि जीएसटी में कटौती से उन्हें फायदा पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल सिवाय ट्रैक्टर के बाकी सभी गाड़ियों की बिक्री कम हुई है. दोपहिया गाड़ियों की बिक्री में 4 परसेंट की गिरावट आई है. कारों की बिक्री में भी 1 परसेंट की गिरावट आई है, जबकि कमर्शियल व्हीकल्स स्थिर रहे. 

जीएसटी में कटौती से बढ़ सकती है मांग

अगर सरकार योजना के अनुसार जीएसटी में कटौती करती है, तो इससे दोपहिया और छोटी कारें ज्यादा किफायती हो सकती हैं. ऐसे में फेस्टिव सीजन के दौरान लोग कीमत कम होने से गाड़ी खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे. ऐसे में दोपहिया वाहनों, छोटी कारों और कमर्शियल व्हीकल्स सहित पूरे ऑटो सेक्टर में डिमांड बढ़ सकती है.  

कितनी गिरेंगी कीमतें?

अगर जीएसटी को 28 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट कर दिया जाता है, तो इससे वाहनों की कीमतों में लगभग 7 परसेंट तक की गिरावट आ सकती है. इसका मतलब है कि ग्राहक इस दिवाली बाइक या कार खरीदते समय अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. चूंकि फेस्टिव सीजन के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी की प्लानिंग बनाते हैं. ऐसे में कीमतों में गिरावट से ऑटो इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा. 

 

ये भी पढ़ें: 

बाइक टैक्सी Rapido को 50 रुपये का झूठा दावा पड़ा भारी, अब देने होंगे 10 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget