एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: पालघर में दवा कंपनी में गैस रिसाव, चार लोगों की मौत, दो ICU में भर्ती

Palghar Gas Leak: बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर 13 में गुरुवार (21 अगस्त) को दोपहर ढाई से तीन बचे के बीच गैस रिसाव की घटना हुई.

महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में दवा कंपनी में गैस रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई. गुरुवार (21 अगस्त) को दोपहर लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर 13 में मेडली फार्मा कंपनी में नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक से गैस लीक होने की घटना हुई. इस हादसे में कुल छह लोग प्रभावित हुए. सभी को शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया है.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापती और कमलेश यादव के रूप में हुई है. जिन दो लोगों की हालत गंभीर हैं उनकी पहचान रोहन शिंदे और निलेश हाडल के रूप में हुई है. 

डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख ने क्या कहा?

पालघर डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे से 3 बजे के बीच कंपनी की नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी प्रभावित हुए. छह मज़दूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6:15 बजे चार की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दो अन्य को स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संयंत्र से सभी प्रभावित कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. 

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिस देशमुख ने बताया कि इस फैक्ट्री में 36 मजदूर काम कर रहे थे. इनमें से पांच मजदूर उस वक्त वहां काम कर रहे थे जहां प्रोडक्शन चल रहा था. देशमुख ने कहा कि इस गैस रिसाव के वजह को पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी. विधायक राजेंद्र गावित ने आरोप लगाया है कि इस औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं. उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं फैक्ट्री प्रबंधन इन्हें नजरअंदाज कर रहा है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दादर में CGP प्रदर्शन में औरंगजेब की फोटो लहराने पर हंगामा, पुलिस ने मोर्चा संभाल शांत कराया मामला
दादर में CGP प्रदर्शन में औरंगजेब की फोटो लहराने पर हंगामा, पुलिस ने मोर्चा संभाल शांत कराया मामला
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका
ठाणे की विवादित दरगाह पर फॉरेस्ट विभाग का एक्शन, हाई कोर्ट ने खारिज की थी ट्रस्ट की याचिका

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget