एक्सप्लोरर

'स्वास्थ्य विभाग में बदइंतजामी और भारी भ्रष्टाचार', यूपी के हेल्थ सिस्टम पर अखिलेश यादव का निशाना

Lucknow News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दिन खबरें आती है बीमार बच्चों, मरीजो को आपात स्थिति में भी बेड और इलाज नहीं मिल पाता है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है. मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है. स्वास्थ्य विभाग में बदइंतजामी और भारी भ्रष्टाचार है, जिसके कारण लोगों की जान भी चली जा रही है.

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में बेड और जरूरी सुविधाओं की बहुत कमी है. बीजेपी सरकार ने नौ साल में सब बर्बाद कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है. विभागीय समस्याओं और अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों की जरूरतों के प्रति उदासीन है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दिन खबरें आती है बीमार बच्चों, मरीजो को आपात स्थिति में भी बेड और इलाज नहीं मिल पाता है. जिलों-जिलों से रेफर कर आने वाले मरीज बेड के लिए रात दिन भटकते हैं. अन्ततः थक हार कर निजी अस्पतालों में जाने पर विवश होते हैं. जहां उनसे इलाज के नाम पर मनमानी वसूली होती है. इन्होंने कहा कि अयोध्या में बेड, ऑक्सीजन नहीं मिलने से बच्चे की मौत की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति अक्सर देखने को मिल रही है.

कागजी आंकड़ों के जरिए गुमराह करती है सरकार- अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में ये बात अगर आये तो पीड़ित परिवार को तो उनका बेटा वापस नहीं करवा सकते लेकिन मुआवजा देकर कुछ तो पश्चाताप कर सकते हैं. सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीजेपी सरकार संवेदनहीन है. सरकार कागजी आंकड़ों के जरिए गुमराह करती है जबकि जमीनी हकीकत सरकारी आंकड़ों के विपरीत है.

गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज मिलना मुश्किल- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है. बीजेपी सरकार नाकाम हो चुकी है, सरकार हर मामले में फेल है. जो मेडिकल कॉलेज बने है, उनमें पर्याप्त डॉक्टर और दवाएं नहीं हैं. भ्रष्टाचार और बेईमानी चरम पर है, सरकारी बजट की लूट है. जनता त्रस्त है और बीजेपी सरकार ने प्रदेश को अव्यवस्था में धकेल दिया है. बीजेपी सरकार जाएगी तभी जनता को राहत मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget