एक्सप्लोरर

कैम्ब्रिज डिक्शनरी में शामिल हुए इंटरनेट के नए ट्रेंडी शब्द, अब ‘स्किबिडी’ और ‘डिलूलू’ भी हैं अंग्रेजी का हिस्सा

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 6,000 नए शब्द शामिल किए हैं, जिनमें इंटरनेट और सोशल मीडिया से निकले ‘स्किबिडी’ और ‘डिलूलू’ जैसे ट्रेंडी शब्द भी हैं. यह दिखाता है कि आजकल मीम्स और ऑनलाइन ट्रेंड्स अंग्रेजी भाषा को नए रंग दे रहे हैं.

भाषा हमेशा वक्त के साथ बदलती रही है. पहले लोग किताबों और अखबारों से नए शब्द सीखते थे, लेकिन अब इंटरनेट, सोशल मीडिया और मीम्स ही भाषा की असली प्रयोगशाला बन चुके हैं. इसका सबसे बड़ा सबूत हाल ही में तब मिला जब दुनिया की मशहूर कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने एक साथ 6,000 नए शब्द अपनी लिस्ट में जोड़ दिए. इनमें से कई शब्द सीधे-सीधे इंटरनेट की दुनिया से निकले हैं.

‘स्किबिडी’ से डिक्शनरी तक का सफर

कुछ साल पहले एक यूट्यूब सीरीज “Skibidi Toilet” वायरल हुई थी. उसमें बार-बार बोला जाने वाला यह अजीब-सा शब्द अब इतना पॉपुलर हो गया कि इसे लोग मज़ाक, तारीफ या बस यूं ही बोलने लगे. कभी इसका मतलब “कूल” होता है, तो कभी “अजीब” या फिर कभी कोई मतलब ही नहीं होता.

सोशल मीडिया पर इस शब्द की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि हॉलीवुड से लेकर पॉलिटिक्स तक में इसे इस्तेमाल किया जाने लगा. मशहूर सेलिब्रिटी किम कार्दशियन ने अपने गहनों पर “Skibidi Toilet” लिखवाया और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने तो अपने भाषण में मजाकिया अंदाज में कहा – “Delulu with no solulu.”

‘डिलूलू’ और बाकी नए शब्द

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने जो नए शब्द जोड़े हैं, उनमें से कुछ युवाओं की रोज़मर्रा की भाषा का हिस्सा बन चुके हैं.

  • Delulu – असल में delusional से निकला है. मतलब: जब कोई इंसान ज़िद करके उन बातों पर यकीन करे जो सच नहीं हैं.
  • Tradwife – यानी “traditional wife.” यह सोशल मीडिया ट्रेंड है, जिसमें औरतें घर संभालने और पुराने पारिवारिक रोल को अपनाने पर गर्व जताती हैं.
  • Lewk – जब कोई बहुत स्टाइलिश या अलग दिखने वाला लुक हो.
  • Broligarchy – ‘bro’ और ‘oligarchy’ का मेल. मतलब उन अमीर और ताकतवर पुरुषों का ग्रुप जो राजनीति या टेक इंडस्ट्री पर हावी हों.
  • Inspo – यानी inspiration. जैसे फिटनेस, फैशन या लाइफस्टाइल में मोटिवेशन के लिए यूज़ होता है.

    काम और टेक्नोलॉजी से जुड़े शब्द भी शामिल
  • Snackable – ऐसा कंटेंट जिसे जल्दी-जल्दी पढ़ा या देखा जा सके, जैसे इंस्टाग्राम रील्स या छोटे वीडियो.
  • Mouse jiggler – एक ऐसा डिवाइस या सॉफ्टवेयर जो आपके कंप्यूटर को एक्टिव दिखाता है, ताकि लगे आप काम कर रहे हैं.
  • Work wife / Work spouse – ऑफिस में वो साथी जिनसे आपकी बहुत गहरी प्रोफेशनल बॉन्डिंग हो.

AI और सोशल मीडिया से निकले नए शब्द
कुछ महीने पहले ही कैम्ब्रिज ने एक और नया शब्द जोड़ा था - Slop. पहले इसका मतलब बचा हुआ खाना होता था. लेकिन अब इंटरनेट पर खराब क्वालिटी के कंटेंट के लिए इसका इस्तेमाल होने लगा है, खासकर वो कंटेंट जो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बना हो.

ये शब्द भी हुए शामिल

  • Green flag / Red flag – सोशल मीडिया पर अच्छे या बुरे गुणों को दिखाने के लिए.
  • Forever chemical – ऐसे हानिकारक केमिकल जो लंबे समय तक पर्यावरण में रहते हैं.
  • RAAC – हल्के कॉन्क्रीट का एक प्रकार, जिससे यूके की कई इमारतों की सुरक्षा पर सवाल उठे.

भाषा का बदलता चेहरा

  • कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के मुताबिक, सिर्फ इस साल 6,000 से ज्यादा नए शब्द डिक्शनरी में जोड़े गए हैं और पिछले साल करीब 3,200 नए शब्द शामिल हुए थे. इसका मतलब है कि अंग्रेज़ी अब पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बदल रही है.
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रोजाना पैदा होने वाले मीम्स और ट्रेंड्स अब भाषा का हिस्सा बन रहे हैं. जो शब्द कल सिर्फ मज़ाक या मीम थे, वे आज आधिकारिक डिक्शनरी में जगह बना रहे हैं.

    यह भी पढ़ें- DSP सिराज, ग्रुप कैप्टन तेंदुलकर या लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी, जानिए सबसे बड़ी पोस्ट पर है कौन सा खिलाड़ी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget