एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ...तो इसलिए हरि सहनी पर BJP ने खेला दांव? VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बताई बड़ी वजह

Lok Sabha Eections 2024: वीआईपी सुप्रीमो ने हरि सहनी को बधाई दी. यह भी कहा कि आपने ईश्वर एवं अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर शपथ ली थी कि विकासशील इंसान पार्टी का हर निर्णय के साथ रहूंगा.

पटना: लोकसभा चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है बिहार में अलग-अलग तस्वीर दिख रही है. रविवार (20 अगस्त) को बीजेपी एमएलसी हरि सहनी (Hari Sahani) को विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया. ऐसे में सवाल उठने लगा कि क्या हरि सहनी को लाकर बीजेपी कहीं मुकेश सहनी का काट तो नहीं खोज रही है? चाहे जो भी कारण हो लेकिन वीआईपी सुप्रीमो ने इसको लेकर रविवार (20 अगस्त) को बड़ा बयान दिया है.

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बीजेपी की ओर से हरि सहनी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बधाई दी. इसके पीछे की वजह को भी सहनी ने साफ किया. कहा कि 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' से घबराकर बीजेपी ने हरि सहनी को ये दायित्व दिया है. वीआईपी के प्रमुख ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- "निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' से घबराकर बीजेपी ने आपको (हरि सहनी जी) ये दायित्व दिया है. यह आप भी भली-भांति जानते हैं."

वीआईपी सुप्रीमो ने हरि सहनी को याद दिलाई शपथ

पूर्व मंत्री ने बीजेपी नेता को यह याद कराते हुए आगे लिखा- "ये भी याद रहे कि ये दायित्व जो आपको मिला है, वो निषाद समाज के जागृति की वजह से मिला है. इस बात का ध्यान रहे कि आप ऐसा कुछ न करें जिसके कारण समाज के आरक्षण की लड़ाई खत्म हो." एक वीडियो के जरिए वीआईपी के नेता ने हरि सहनी को उनकी शपथ भी याद दिलाई. उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि आपने ईश्वर एवं अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर शपथ ली थी कि विकासशील इंसान पार्टी का हर निर्णय के साथ रहूंगा.

हरि सहनी को लेकर बीजेपी का जो भी प्लान हो लेकिन पार्टी में जिम्मेदारी मिलते ही सियासी गलियारे में सहनी बनाम सहनी को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. बता दें कि हरि सहनी दरभंगा के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी भी रह चुके हैं. 2015 में दरभंगा की बहादुरपुर विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन आरजेडी के भोला यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2022 में बीजेपी ने रिक्त पद पर एमएलसी बनाया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बीजेपी वाले फिर आ गए तो नाम बदलकर रख देंगे नरेंद्र मोदी संविधान', ललन सिंह का केंद्र पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget