एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बीजेपी वाले फिर आ गए तो नाम बदलकर रख देंगे नरेंद्र मोदी संविधान', ललन सिंह का केंद्र पर निशाना

Lok Sabha Elections 2024: ललन सिंह ने कहा कि 1975 के आपातकाल वाले समय से भी आज बदतर स्थिति हो गई है. रविवार को एक कार्यक्रम में ललन सिंह नालंदा पहुंचे थे.

नालंदा: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अगर 2024 में ये फिर वापस आ गए तो डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को बदलकर 'नरेंद्र मोदी संविधान' कर देंगे, इसलिए यह खतरनाक स्थिति है. ललन सिंह रविवार (20 अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर हॉल में बोल रहे थे.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि 1975 के आपातकाल वाले समय से भी आज बदतर स्थिति हो गई है. कोई काम इस देश में नहीं हो रहा, सिर्फ बात बनाने का काम हो रहा है. इतिहास को कैसे समाप्त किया जाए और एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी के नाम पर सारे इतिहास को कैसे लिखा जाए यही काम हो रहा है.

ललन सिंह ने पूछा- नए संसद भवन की क्या जरूरत थी?

ललन सिंह ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये की लागत से नए संसद भवन का निर्माण हुआ जिसकी कोई जरूरत नहीं थी. देश में पहले से ही संसद भवन मौजूद है और उसका एक ऐतिहासिक महत्व है. उस महत्व को समाप्त करके नए संसद भवन बनाने की क्या जरूरत थी? ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू के सिपाही हैं तो टीवी मत देखिएगा. हम कभी न्यूज़ चैनल खोलते ही नहीं हैं. न्यूज़ मत देखिए, बाकी का काम कीजिएगा.

रविवार को जेडीयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ और जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया था. इस में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में प्रदेश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई नेता मौजूद थे.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक जुलाई से ही दोनों प्रकोष्ठों का संयुक्त प्रमंडलीय कार्यक्रम हो रहा था, जिसका समापन रविवार को इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुआ.

यह भी पढ़ें- Patna Lathicharge: बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज का मामला पहुंचा दिल्ली, पटना के DM और SP तलब, अब देना होगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget