एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुकेश सहनी 'खेल' करने वाले हैं? तेजस्वी पर हुए नरम तो बीजेपी पर हो गए आक्रामक, कह दी ये बड़ी बात

Mukesh Sahani News: मुकेश सहनी पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. सोमवार को पार्टी कार्यालय में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. पूर्व आईपीएस अधिकारी बीके सिंह वीआईपी में शामिल हुए हैं.

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी को खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए. उनके पास बिहार से लेकर देश भर में कई ऐसे लोग हैं जिस पर कई तरह के मुकदमे हैं. मुकेश सहनी ने सोमवार (10 जुलाई) को यह बयान दिया. पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इसी दौरान वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे.

मुकेश सहनी ने कहा कि कल तक जब आप विपक्ष में रहते हैं या दूसरी पार्टी में रहते हैं तो सब गलत है और जब उनकी पार्टी (बीजेपी) में आते हैं तो सब वॉशिंग मशीन में धुल जाते हैं. बीजेपी की बात ही क्या है, आप कितना भी गंदा क्यों न हो बीजेपी की वॉशिंग मशीन में धुल जाएंगे. एक पार्टी को कमजोर करने की बात है. जहां तक न्याय प्रक्रिया है वो तो चलेगा. बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में और समाज में सिर्फ एक अस्थिरता फैलाने की कोशिश है. इससे ज्यादा कुछ नहीं है.

मुकेश सहनी से तेजस्वी को लेकर किया गया था सवाल

दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है. लगातार बिहार में बीजेपी के नेता तेजस्वी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इसी को लेकर सोमवार को जब मुकेश सहनी से पत्रकारों ने तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर सवाल किया तो वे बीजेपी पर ही भड़क गए. तेजस्वी पर नरमी दिखाई और बीजेपी पर जमकर हमला किया.

बीजेपी ने इस्तीफे को लेकर खोला मोर्चा

वहीं दूसरी ओर बिहार बीजेपी ने मंगलवार को मॉनसून सत्र के दौरान सदन में भी तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया. बीजेपी सदन से वॉकआउट कर गई. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि नीतीश कुमार ने सिद्धांतों से समझौता कर लिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी बीके सिंह VIP में शामिल, बताया क्यों ली पार्टी की सदस्यता, अब सहनी ने किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget