एक्सप्लोरर

Nurul Hoda: शिवदीप लांडे के बाद राजनीति में उतरने जा रहा एक और अधिकारी, कौन हैं IPS नुरुल होदा?

Nurul Hoda: मो. नुरुल होदा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं. वे आज (बुधवार) 'विकासशील इंसान पार्टी' का दामन थामने जा रहे हैं. ये कई भाषाओं के जानकारी भी हैं.

Nurul Hoda: 2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है और इसको देखते हुए नई पार्टियां तो बन ही रही हैं साथ ही अधिकारियों की भी दिलचस्पी राजनीति में बढ़ रही है. कुछ दिनों पहले शिवदीप लांडे ने 'हिंद सेना' नाम से पार्टी बनाई है और अब 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे नुरुल होदा आज (बुधवार) 'विकासशील इंसान पार्टी' का दामन थामने जा रहे हैं. इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि ये वक्फ कानून के विरोध में हैं. 

कौन हैं नुरुल होदा? (Who is Nurul Hoda)

मो. नुरुल होदा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं. वो आरपीएफ में आईजी स्तर के अधिकारी थे. यूपीएससी से पूर्व इनका चयन अवर सेवा चयन परिषद और 39वीं बीपीएससी में भी हुआ था लेकिन इन्होंने योगदान नहीं दिया था. प्रारंभिक शिक्षा की बात करें तो सीतामढ़ी से ही हुई. इसके बाद बिहार विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र और कालांतर में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की भी उपाधि हासिल की. नुरुल होदा अंग्रेजी के साथ उर्दू, फारसी और अरबी भाषाओं की भी जानकारी रखते हैं. 

सुरक्षा के लिए नई रणनीतियों को किया लागू

नुरुल होदा ने रेलवे सुरक्षा आयुक्त, धनबाद और आसनसोल के रूप में नक्सलवाद एवं अपराध नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में रेलवे सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य किया. इन्होंने नई रणनीतियों को लागू किया. वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त (दिल्ली मंडल), उप-महानिरीक्षक (रेल अपराध) रेलवे बोर्ड और महानिरीक्षक (रेलवे) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रेलवे में यात्री सुरक्षा और अपराध नियंत्रण से संबंधित कई नवीन प्रयोग किए.

उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें दो बार विशिष्ट सेवा पदक और दो बार महानिदेशक चक्र से सम्मानित किया जा चुका है. वे एक उत्साही मैराथन धावक और प्रतिभागी हैं जो प्रतिदिन 10 किमी दौड़ते हैं. सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में अपने पैतृक निवास स्थान में 300 बच्चों को मुफ्त आधुनिक शिक्षा देते हैं.

यह भी पढ़ें- 2025 के बिहार चुनाव में गठबंधन के लिए तैयार हैं पुष्पम प्रिया, किस पार्टी को देंगी समर्थन?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget