एक्सप्लोरर

समस्तीपुर में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे चले, कई राउंड की गई फायरिंग

विभूतिपुर थाना क्षेत्र की महिषी पंचायत के वार्ड-1 स्थित रूपौली खुर्द गांव की घटना है. दोनों पक्ष से घायल कई लोगों का इलाज चल रहा है. लोगों ने एक कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया.

समस्तीपुरः विभूतिपुर थाना क्षेत्र की महिषी पंचायत के वार्ड-1 स्थित रूपौली खुर्द गांव में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद ने रविवार को उग्र रूप ले लिया. झड़प में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए. उग्र भीड़ ने बचाव पक्ष के समर्थन में आकर हमलावर पक्ष के लोगों की एक कार और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया. बाहर से पहुंचे उपद्रवियों को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग गए.

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोगों को घायल देख सीएससी में भर्ती कराया. वहीं दूसरी ओर से घायल पक्ष के लोगों का इलाज समस्तीपुर सदर में चल रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि अभी तक घटना को लेकर किसी पक्ष से आवेदन नहीं आया है. आने के बाद इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

बताया जाता है कि रामरतन दास और रामप्रीत सिंह के बीच तीन साल से भूमि विवाद चल रहा था. सीओ, थाना व जिलाधिकारी के समक्ष न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन मामला अभी तक लंबित है. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव के लोगों के अलावा बाहरी बदमाशों के साथ हथियार से लैस होकर राम रतन दास के घर पर हमला बोलकर उसे उजाड़ने लगे. यह देख मना करने पर प्रथम पक्ष के लोग पहुंचे तो उसके साथ मारपीट करने लगे.

ग्रामीणों ने पकड़ना चाहा तो फायरिंग करते हुए भाग गए बदमाश

काफी संख्या में बदमाशों को देख सभी घर में भाग गए. इसके बाद भी घर में छुपे लोगों को खींच कर बुरी तरह पिटाई की गई. दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई. यह देख कुछ ग्रामीण बचाव पक्ष में उतरकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करने लगे लेकिन सभी बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए. इस दौरान उनकी एक कार व दो बाइक मौके पर छूट गई.

स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामसखी देवी, अंजली कुमारी, मिंकी कुमारी, राकेश कुमार दास, राम रतन दास, रोशन दास, कमल कुमार, शबनम कुमारी, रिमझिम दास, अनिल कुमार आदि को विभूतिपुर सीएससी में लाया गया. वहीं दूसरे पक्ष से घायल ललित कुमार, रामदुलार, राम प्रसाद को सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद रामसखी देवी और मिंकी देवी की गंभीर स्थिति देखकर सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः खराब मौसम के बाद नालंदा में वज्रपात से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, बड़ी बेटी झुलसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget