एक्सप्लोरर

Nepal Protest: नेपाल में हो रही हिंसा को लेकर बिहार के सीमावर्ती 7 जिलों में अलर्ट, बॉर्डर सील

Violence In Nepal: बिहार से सटे नेपाल की सीमा पर शांति है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ में हैं. जवान सीमा की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं.

नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर सीमा से सटे बिहार के सात जिलों पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की बॉर्डर सील कर दी गई है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीमा पर आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही है और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को अलर्ट कर दिया गया है.

सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ी

अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने सोमवार को बताया कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए जिले की सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमा पार से आने-जाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

एसएसबी की 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने भी बताया कि फिलहाल बिहार से सटे नेपाल की सीमा पर शांति है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ में हैं. उन्होंने कहा कि जवान सीमा की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं.

युवाओं और पुलिस की झड़प में 14 लोगों की मौत

नेपाल में कई सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध को लेकर युवाओं और पुलिस के बीच झड़प में 14 लोगों की मौत हो गई है. स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को तैनात किया गया है. काठमांडू में कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इसके तहत चारों जिलों में किसी के भी प्रवेश, सभा, जुलूस या प्रदर्शन पर रोक रहेगी. हिंसा को रोकने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात किए गए हैं. नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने मौजूदा हालात के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: मुजफ्फरपुर में साजिश? हिंदू घरों में मुस्लिम वोटर्स मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget