एक्सप्लोरर

Vijayadashami 2023: पटना के गांधी मैदान में 70 फीट का रावण धू-धूकर जला, कार्यक्रम में CM नीतीश और लालू सहित कई दिग्गजों ने की शिरकत

Ravana Dahan Program: रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शहर के गांधी मैदान के आस-पास इलाकों के यातायात रूट को बदल दिया गया था. इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए.

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के दिन मंगलवार को रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गांधी मैदान में 70 फीट का रावण का पुतला , 65 फीट का मेघनाथ का पुतला और 60 फीट के कुंभकर्ण के पुतला को शाम में दहन किया गया.  रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शहर के गांधी मैदान के आस-पास इलाकों के यातायात रूट को बदल दिया गया था. पूरे शहर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. इसको लेकर गांधी मैदान में पानी, टॉयलेट और अस्पताल की भी व्यवस्था की गई थी. वहीं, कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, बीजेपी के सांसद रवि शंकर प्रसाद मौजूद रहे.

गांधी मैदान की तरफ जाने वाले हर रास्ते को ब्लॉक किया गया

पटना के गांधी मैदान में इस बार रावण दहन कार्यक्रम को धूमधाम से किया गया. बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए रावण दहन किया गया. वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर अगले 2 घंटे तक गांधी मैदान की तरफ जाने वाले हर रास्ते को ब्लॉक किया गया है. इस रूट से सिर्फ वीआईपी गाड़ियों और पासधारी गाड़ियों को जांच कर जाने की अनुमति दी जाएगी. अभी सिर्फ गांधी मैदान से लोग वापस आएंगे. इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी लगातार  व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

राज्यपाल और सीएम ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया

बता दें कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2023 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया. श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया. मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया. इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम, एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाकर उनकी आरती की. इसके बाद बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया.

वहीं, गांधी मैदान में जिले से हजारों हजारों की संख्या में महिला-पुरुष रावण दहन कार्यक्रम को देखने पहुंचे थे. इसे देखने के लिए काफी भीड़ जुटी हुई थी. बता दें कि पिछले साल रावण जलने से पहले ही गिर गया था.

ये भी पढ़ें: Vijayadashami 2023: रोहतास में 'डिजिटल' होंगे लंकेश, हंसेंगे-बोलेंगे और हिलेंगे भी फिर रिमोट से होगा दहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget