एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'महागठबंधन से दोस्ती सीएम पर भारी', विजय सिन्हा बोले- नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था

Vijay Kumar Sinha Statement: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीएम की बिगड़ी हुई भाषा और व्यवस्था उनके व्यक्तित्व के पतन का कारण है.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का महागठबंधन से दोस्ती करना उनको मानसिक रूप से बीमार कर रहा है. पहले से ही महागठबंधन के कई लोगों ने जिस तरह से सनातन विरोधी, समाज विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है ऐसे में नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था. लगभग 13 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश के मुखिया का व्यवहार जब देश-विदेश के लोगों को भी शर्मिंदा करने लगे तो उस राज्य के भविष्य अंधकार के आगोश में जाना लाज़मी है. महागठबंधन की संगति ही मुख्यमंत्री की ऐसी दुर्गति का कारक है.

बीजेपी का नीतीश कुमार पर हमला

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आरजेडी के लोग जिस जंगलराज को जनताराज बताकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं उनको पता होना चाहिए कि बिहार पूर्ण रूप से गुंडाराज के गिरफ्त में आ चुका है और यहां कागज पर शासन, एसी में आसन और झूठा भाषण का दौर चल रहा है. नीतीश कुमार की बिगड़ी हुई भाषा और व्यवस्था उनके व्यक्तित्व के पतन का कारण है. वे इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? यह कहना गलत नहीं होगा कि महागठबंधन के सिरमौर माने जाने वाला व्यक्ति जिसकी आकांक्षा देश का प्रधानमंत्री बनना हो वो महज एक मुख्यमंत्री का पद भी ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री की आवाज को दबाया गया- विजय कुमार सिन्हा 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस तरह से सदन में मुख्यमंत्री ने असंवैधानिक लहजे में महिलाओं के प्रति खुलकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है. उससे पूरा बिहार ही नहीं देश और दुनियां के लोग आहत हैं. जिस तरह से उनके द्वारा एक दलित पूर्व मुख्यमंत्री की आवाज को दबाया गया, उनके खिलाफ अपशब्द बोले गए उससे साबित होता है कि वो वास्तव में अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

'उन्हें खुद कुर्सी खाली कर देनी चाहिए'

बीजेपी नेता ने कहा कि सदन लोकतंत्र का मंदिर है और इसमें पवित्र संविधान की अवहेलना करना तथा उसको तार-तार करना लोकतंत्र की जननी बिहार के लिए गहरा कलंक साबित हुआ है. विजय कुमार सिन्हा ने मांग की है कि सदन के दौरान मुख्यमंत्री  के व्यवहारों व अमर्यादित शब्दों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए उन्हें खुद कुर्सी खाली कर देनी चाहिए.

ये भी पढे़ं: Land For Job Scam: नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तेजस्वी के सहयोगी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
Embed widget