एक्सप्लोरर

मोदी सरकार पर लालू यादव के बयान से BJP हिल गई! विजय कुमार सिन्हा की बात से क्या लग रहा?

Vijay Kumar Sinha Attack on Lalu Prasad Yadav: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि लालू यादव उम्र के अंतिम पड़ाव पर हैं. उन्हें घबराने वाला सपना आ रहा है.

Vijay Kumar Sinha: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने शुक्रवार (05 जुलाई) को पार्टी के 28वें स्थापना दिवस पर दावा किया कि अगले महीने (अगस्त) तक केंद्र की मोदी सरकार गिर जाएगी. उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार करना शुरू कर दिया है. कई नेताओं ने लालू प्रसाद यादव के इस बयान पर हमला बोला है.

विजय सिन्हा ने कहा- 'लालू को घबराने वाला सपना आ रहा'

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि लालू यादव उम्र के अंतिम पड़ाव पर हैं. उनको जो सपना आ रहा है वो बड़ा घबराने वाला है. हमारी कामना है कि वो स्वस्थ हो जाएं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां भारती की संतानों का आशीर्वाद मिला है और तीसरी बार भारत विश्व गुरु की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है. अपराध और भ्रष्टाचार को पोषित करने वाले घबरा रहे हैं.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगस्त में लाल किला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झंडा फहराएंगे और भ्रष्टाचार की धड़कन रुक जाएगी. वहीं बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय ने लालू के बयान पर कहा कि आरजेडी सुप्रीमो "मुंगेरीलाल के हसीन सपने" देख रहे हैं. नित्यानंद राय ने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी को वोट दिया है. अब रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता संभाल रहे हैं.

लालू प्रसाद यादव ने क्या कहा है?

दरअसल शुक्रवार को आरजेडी ने अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर पार्टी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए. यहीं उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त में केंद्र की मोदी सरकार गिर जाएगी. देश में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील की. कहा कि चुनाव कभी भी हो सकता है. दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है. 

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: मोदी सरकार के भविष्य को लेकर लालू यादव का बड़ा दावा, 'अगस्त महीने में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget