एक्सप्लोरर

Lalu Yadav: मोदी सरकार के भविष्य को लेकर लालू यादव का बड़ा दावा, 'अगस्त महीने में...'

Lalu Yadav News: आरजेडी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में लालू यादव ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. वहीं, इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया.

Lalu Yadav: आरजेडी के 28 वां स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजधानी पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी शामिल हुए. वहीं, सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने केंद्र सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगस्त माह में केंद्र की मोदी सरकार गिर जाएगी. देश में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी.

'तेजस्वी यादव आरजेडी का संभालेंगे कमान'

लालू यादव ने कहा कि पार्टी का आज 28 वां स्थापना दिवस है. आरजेडी का जन्म दिल्ली के बिहार भवन में हुआ था. उस वक्त पार्टी का नाम क्या हो? उस पर हम लोग दिमाग लगा रहे थे और फिर बाद में सभी ने आरजेडी नाम का सुझाव दिया. हमारी पार्टी ने भी कई पीएम बनाए हैं. कई लोगों को समर्थन दिया. दिल्ली की सरकार बिल्कुल कमजोर है. हो सकता है कार्यकाल पूरा न कर पाए.

आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं. दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है. आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम अब चुनाव लड़ेंगे. अब तेजस्वी यादव आरजेडी का कमान संभालेंगे.

पुल मामले पर तेजस्वी ने एनडीए सरकार को दी चुनौती

वहीं, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार है. लगभग 20 दिनों के अंदर एक दर्जन से अधिक पुल गिर चुके हैं. रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. बिहार में अपराध चरम सीमा पर है. पेपर लीक हो रहा है, लेकिन डबल इंजन सरकार के लोग इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं. बोलते हैं तो कहते हैं कि सब तेजस्वी ने किया है. मैं मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेताओं को चुनौती देता हूं कि जो-जो पुल गिरे हैं उनकी स्वीकृति, टेंडर, शिलान्यास, उद्घाटन की तिथि जारी कर दें सब दूध का दूध और पानी हो जाएगा.

ये भी पढे़ं: Bihar Bridge Collapsed: 'जो लोग ये कह...', पुल कांड पर तेजस्वी यादव के तीखे सवाल पर क्या बोले चिराग पासवान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget