एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विजय सिन्हा का बिहार सरकार पर हमला, कटिहार गोलीकांड पर CBI जांच की मांग की, दिया ये बड़ा बयान

Katihar Firing: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपने स्वार्थ और महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने में लगे हैं. नेता प्रतिपक्ष शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

पटना: बिहार बीजेपी के बड़े नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार (28 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कटिहार गोलीकांड समेत राज्य के कई जिलों में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमला किया. विजय सिन्हा ने कहा कि बिजली की किल्लत पूरे राज्य में है. कटिहार में जो घटना हुई उसमें आंदोलन करने वाले सभी जनप्रतिनिधि लोग थे. उस इलाके के विधायक भी महागठबंधन के ही हैं, लेकिन यह लोग बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं. अगर उन्हें कोई शक है तो हम बार-बार उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. हम तो सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है और सत्ता में बैठे लोग अपने स्वार्थ एवं महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने में लगे हैं इन लोगों ने कानून का राज खत्म कर दिया है. तुष्टिकरण की राजनीति में बिहार धधक रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया में पांच लोगों को गोली मारी गई. तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें जेडीयू के नेता की संलिप्तता बताई जा रही है, लेकिन सरकार इस पर जांच नहीं करवा रही है.

विजय सिन्हा बोले- सो रहा है खुफिया तंत्र

राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार का स्पेशल ब्रांच और खुफिया विभाग क्या कर रहा है? स्पेशल ब्रांच और खुफिया विभाग क्या एक-दूसरे की खुफियागिरी कर रहा है? बिहार सरकार का खुफिया तंत्र सो रहा है. विजय सिन्हा ने कहा कि इसकी हम घोर निंदा करते हैं. कटिहार की घटना पर उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में बड़े व्यवसायी की सुनियोजित तरीके से हत्या करवाई जा रही है. व्यवसायियों से लगातार रंगदारी मांगी जा रही है. चाकू और तलवार से निर्मम हत्या करवाई जा रही है. एक खास समुदाय के लोग हिंदू का पलायन करवा रहे हैं. कटिहार और पूर्णिया में इस तरह की घटना बढ़ी है. अगर नीतीश सरकार में हिम्मत है तो कटिहार की घटना और पूर्णिया की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराएं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: विजय सिन्हा का बिहार सरकार पर हमला, कटिहार गोलीकांड पर CBI जांच की मांग की, दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget