एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विजय कुमार सिन्हा का CM नीतीश कुमार पर हमला, 'बिहार में आग लगाकर देश को…'

Vijay Kumar Sinha Statement: विजय सिन्हा ने सोमवार को बयान जारी किया. विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार अपने आधे दर्जन मंत्रियों को साथ में लेकर देशाटन कर रहे हैं. जनता के पैसे को बर्बाद कर रहे हैं.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए देश के कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए वो जोरशोर से लगे हुए हैं. अभी नीतीश कुमार दिल्ली में हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार (22 मई) को बयान जारी करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा है. बिहार में आग लगाकर देश को बचाने का नाटक कर रहे हैं. इस नाटक को आप बंद करिए. आप अपने बिहार को संभालिए.

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है. आपके जल जीवन हरियाली के तहत 'हर घर नल का जल' में भ्रष्टाचार हुआ. 27000 करोड़ रुपये की सात निश्चय योजना के तहत लूट का छूट जो आपने दिया वो इसी का परिणाम है. आप अपने आधे दर्जन मंत्रियों को साथ में लेकर देशाटन कर रहे हैं और जनता के पैसे को बर्बाद कर रहे हैं. इसे बंद करिए.

'विपक्षी एकता से बिहार की जनता को क्या होगा लाभ?'

वहीं दूसरी ओर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार से सवाल करते हुए पूछा कि ये बताएं कि आपके विपक्षी एकता से बिहार की जनता को क्या लाभ मिलने वाला है? आप अपनी स्वार्थ और महत्वाकांक्षा के लिए उन लोग के पास चले गए जो कभी हत्या बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार का उद्योग चलाते थे. लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपने को चकनाचूर कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा था.

'केजरीवाल और नीतीश ने भ्रष्टाचार का नया स्वरूप दिया'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है. लूट, हत्या और रेप जैसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं और थाना एफआईआर भी दर्ज नहीं करता है. दिखाने का प्रयास किया जाता है कि थाने में कम से कम केस आ रहे हैं. सभी विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ा है. विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार और केजरीवाल ने देश के अंदर टेक्निकल रूप से भ्रष्टाचार का नया स्वरूप दिया है. इस माहौल से देश की जनता को गुमराह करने के लिए देश में आपातकाल का नाम दे रहे हैं, जबकि बिहार में ही आपातकाल है. विपक्ष की बात को दबाया जा रहा है. विपक्ष के सवालों का तो आप जवाब भी नहीं देते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश के शासन में बिहार में शुरू हुए दो नए उद्योग', प्रशांत किशोर ने अलग अंदाज में कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget