एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश के शासन में बिहार में शुरू हुए दो नए उद्योग', प्रशांत किशोर ने अलग अंदाज में कसा तंज

Prashant Kishor Comment: प्रशांत किशोर ने सोमवार को बयान जारी किया. कहा कि बिहार में आज ये दोनों उद्योग बढ़िया से फल-फूल रहे हैं. करोड़ों रुपये की लूट हो रही है.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बिहार के विभिन्न जिलों में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं. फिलहाल समस्तीपुर में स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा स्थगित है. सोमवार (22 मई) को प्रशांत किशोर ने बयान जारी कर अलग अंदाज में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसा. प्रशांत किशोर ने कहा कि बीते 17 सालों से बिहार के सीएम की कुर्सी पर नीतीश कुमार हैं. बिहार में आज दो नए उद्योग शुरू हो गए हैं. पहला शराब माफिया और दूसरा बालू माफिया.

शराब और बालू की हो रही है लूट: पीके

प्रशांत किशोर ने 5-7 साल पहले की बात याद दिलाई. कहा कि शराब माफिया और बालू माफिया आज इतने बड़े पैमाने पर हो गए जो पहले नहीं थे. बिहार में आज ये दोनों उद्योग बढ़िया से फल-फूल रहे हैं. राज्य में लाखों-करोड़ों रुपये की शराब और बालू की लूट हो रही है. इसमें नीचे से ऊपर तक के लोग मिले हुए हैं. शराबबंदी के नाम पर शराब की दुकान बंद तो है लेकिन शराब की घर-घर होम डिलीवरी हो रही है.

'सरकार भी इस अवैध व्यापार में शामिल'

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके. पीके ने कहा कि यही स्थिति बालू की है. जो जितना ताकतवर है वो वहां से उतना बालू उठा रहा है. आज कोई इसको रोकने वाला नहीं है. बालू माफिया ऐसे हैं जैसे जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली बात हो गई है. करोड़ों रुपये की लूट हो रही है और सरकार भी इसको रोक नहीं रही है. सरकार का इसमें हस्तक्षेप नहीं करना इस बात को दर्शाता है कि सरकार भी इस अवैध व्यापार में शामिल है.

बता दें कि प्रशांत किशोर ने पिछले साल दो अक्टूबर से पदयात्रा की शुरुआत की थी. स्वास्थ्य कारणों से कुछ दिनों के लिए उन्होंने यात्रा को विराम दिया है. इस बीच वे बिहार के कई जिलों में यात्रा कर लोगों से मिल रहे थे. उनकी समस्या को समझ रहे थे. जागरूक भी कर रहे थे. समाधान के लिए वे लोगों से जागरूक होने की अपील भी कर चुके हैं. एक बार फिर यात्रा शुरू होने के बाद वो लोगों के बीच जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Gaya JDU News: जेडीयू की महिला प्रदेश सचिव ने अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget