एक्सप्लोरर

VIDEO: ‘13 दिसंबर तक 10 लाख नौकरी नहीं दी तो सदन नहीं चलने देंगे’, संजय जायसवाल की CM नीतीश को चेतावनी

Sanjay Jaiswal Warning: मंगलवार को बीजेपी कार्यालय में सीटीईटी/बीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए सम्मेलन रखा गया. इस दौरान बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने उनका साथ देने की बात कही.

पटना: बिहार में जॉब, नियुक्ति पत्र और बहाली को लेकर घमासान जारी है. इसी बीच बीजेपी ने अब सीटीईटी/बीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए आवाज उठाई है. बिहार में अब उनकी लड़ाई बीजेपी लड़ेगी. मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल (Sanjay Jaiswal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. साथ ही उन्होंने बीजेपी कार्यालय में अभ्यर्थियों से सम्मेलन भी किया. संजय जायसवाल ने बिहार सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 13 दिसंबर तक अगर इन बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी तो बीजेपी सदन नहीं चलने देगी.

शिक्षा विभाग में बहाली की मांग

संजय जायसवाल ने कहा कि सीटीईटी/बीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बीजेपी ऑफिस बुलाया था.  उनकी नियोजन में देरी को लेकर उत्तीर्ण अभ्यार्थियों में आक्रोश दिख रहा है. साल 2020 का चुनाव रोजगार के मुद्दे पर हुआ था. तेजस्वी ने पहली कैबिनेट के माध्यम से सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी. एनडीए के सरकार में बिहार में दो लाख 35 हजार सरकारी नौकरी खाली थी जिसमें एक लाख 15 हजार शिक्षा विभाग में पद खाली थी.

नीतीश तेजस्वी का मजाक उड़ाते थे

कहा कि आज के शिक्षा मंत्री ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए नौकरी की मांग की थी. उन्होंने कहा कि हम जब सरकार में थे तो नीतीश कुमार पर दबाव बनाते थे कि सरकारी नौकरी 2,35000 की वैकेंसी निकाली जाए. सरकार बदलने के बाद सरकार नौकरियों का मेला लगा रही है. उन लोगों को नियुक्ति पत्र ही दिया जा रहा जो पहले ही जॉइनिंग कर चुके थे. नीतीश कुमार उस समय तेजस्वी यादव का मजाक उड़ाते थे.  

नौकरी नहीं देने पर घेराव

जायसवाल ने आगे कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी को कहते थे कि 10 लाख नौकरी देने के बात पर क्या तुम्हारे बाबूजी जेल से नौकरी लाकर देंगे. पैसा कहां से लाएंगे. संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी अब नौकरी देने के वादे को पूरा न करने पर बिहार सरकार को घेरने का काम करेंगी. 13 दिसंबर से सदन चलेगा. बिहार सरकार नौकरी पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो बीजेपी कड़ी कार्रवाई करेगी.

सीटीईटी/बीटीईटी के विषय पर सदन नहीं चलने देने की चेतावनी

आगे कहा कि सीटीईटी/बीटीईटी के विषय पर बीजेपी सदन को नहीं चलने देगी. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार सकारात्मक जवाब नहीं देगी तब तक विधानसभा शांति से नहीं चलने देंगे. नौकरी देने का झूठा काम वर्तमान की बिहार सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी  से मैं हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि उत्तीर्ण शिक्षकों को नौकरी दीजिए.

बंगला मामले पर बयान

बंगला खाली कराने के मामले पर संजय जायसवाल ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री को अगर पूरी व्यवस्था के साथ बांग्ला नहीं दिया जाता है. तब तक कैसे बंगला खाली कराने का आदेश दे सकते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सरकारी संपत्तियों को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बना ली है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष कहां रहते हैं. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष कहां रहते हैं. यह किस नाते से सरकारी बंगले में रहते हैं. इसका जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Kurhani By Election: ...तो मुकेश सहनी और AIMIM इसी प्लान पर कर रहे हैं काम! कुढ़नी के रण में किसकी गलेगी दाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget