एक्सप्लोरर

Kurhani By Election: ...तो मुकेश सहनी और AIMIM इसी प्लान पर कर रहे हैं काम! कुढ़नी के रण में किसकी गलेगी दाल?

Bihar Politics: पांच दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. लगातार पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी कर रही हैं. एक-दूसरे पर बयानबाजी भी जारी है.

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी उपचुनाव में आठ प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद 13 प्रत्याशी अब मैदान में हैं. जेडीयू (JDU) के मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) और बीजेपी (BJP) के केदार गुप्ता (Kedar Gupta) के बीच मुख्य मुकाबला है. इस सीट से असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) और मुकेश सहनी की पार्टी (VIP) गेम चेंजर की भूमिका में दिख रही है. जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने तो यहां तक कह दिया है कि ओवैसी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम तरह काम करती है. बीजेपी उतार रही है ताकि मुस्लिम वोट काटा जा सके. मुसलमानों के लिए एआईएमआईएम वोटकवा पार्टी है.

बीजेपी को एआईएमआईएम के वोटों का आस है तो वहीं महागठबंधन वीआईपी के मछली भात के वोटों पर नजर गड़ाए बैठी हुई है. कुढ़नी में भूमिहार और सहनी जाति की अच्छी खासी संख्या है. वीआईपी के निशाने पर सवर्ण जाति के भूमिहार वोटर और सहनी वोटर हैं, जो परंपरागत रूप से बीजेपी के वोटर हैं. ऐसे में मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी से भूमिहार प्रत्याशी नीलाभ कुमार को अपना उम्मीदवार बना दिया है. मुकेश सहनी ने भी क्षेत्र में मछली भात की चर्चा की थी जिसका अर्थ था कि भूमिहार जाति का भात और सहनी जाति की मछली. 

बिरयानी के चक्कर में न पड़ें...

वहीं, दूसरी ओर मंत्री अशोक चौधरी मुसलिम को ओवैसी की बिरयानी से दूरी बनाने की बात कह रहे हैं. सवाल है कि कुढ़नी में किसकी दाल गलेगी? क्योंकि मुस्लिम वोटर अगर एआईएमआईएम के साथ चले गए तो महागठबंधन को नुकसान होगा. वहीं भूमिहार और सहनी वोटरों को अपने पक्ष में वीआईपी कर लेती है तो इसका सीधा घाटा बीजेपी को होगा. 

जातीय समीकरण को समझें

कुढ़नी में हो रहे इस उपचुनाव में जीतने के लिए सबसे पहले जातीय समीकरण की पहेली को समझना होगा. कुढ़नी में कुशवाहा, भूमिहार,सहनी और यादव की संख्या अच्छी खासी है. इस क्षेत्र में वैश्य और मुसलमान वोटर निर्णायक भूमिका में रहेंगे. साथ ही अन्य कई जातियां हैं लेकिन संख्या कम है. अब सवाल उठता है कि इस चुनाव में कौन सी पार्टी इन जातियों के तिलिस्म को पार कर पाएगी?

मैदान में हैं ये 13 प्रत्याशी

कुढ़नी उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं. बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता, महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा, वीआईपी से नीलाभ कुमार, एआईएमआईएम से मो. गुलाम मुर्तजा, उपेंद्र साह, कालिकांत झा, संजय ठाकुर, सुखदेव प्रसाद, आलोक कुमार, दिनेश राय, विनोद कुमार, शेखर साहनी और संजय कुमार हैं.

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव के 'मास्टरप्लान' से कुढ़नी में डूब जाएगी BJP की नैया? नीतीश की पार्टी के इस 'फॉर्मूले' में कितना दम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget