एक्सप्लोरर

26 जिलों में CCTV से कटेगा वाहन का चालान, PU में बनेगा नया छात्रावास, कैबिनेट में 55 एजेंडों पर मुहर

Nitish Kumar Cabinet: पटना के दीघा घाट के निजी क्षेत्र में जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी. पटना विश्वविद्यालय में नए छात्रावास के निर्माण के अलावा पुराने हॉस्टल की मरम्मती होगी.

Bihar CM Nitish Kumar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 55 एजेंडों पर मुहर लगी है. इनमें कई विभागों में महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर स्वीकृति दी गई है. ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से राज्य के 246 जर्जर या मरम्मत योग्य प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय को बनाने का निर्णय लिया गया है. 

प्रत्येक कार्यालय पर 16 करोड़ 62 लाख दस हजार, जबकि 62 वैसे प्रखंड सह अंचल कार्यालय हैं जो भवनहीन हैं उनको बनाने के लिए 30 करोड़ 74 लाख 17 हजार रुपये प्रति कार्यालय की मंजूरी मिली है. इसमें 59 अरब 94 करोड़ 75 लाख 14 हजार की मंजूरी आज कैबिनेट में मिली है. इसके साथ ही राज्य के 422 प्रखंड जहां 15 वर्षों से अधिक पुराने वाहन रद्दी योग्य हैं वहां वाहन खरीदने के लिए 59 करोड़ 8 लाख रुपये की मंजूरी मिली है.

पटना के अलावा दूसरे जिलों में कटेगा सीसीटीवी से चालान

अब पटना के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी सीसीटीवी कैमरे से वाहन चालान काटा जाएगा. 26 जिलों के 72 प्रमुख चौक-चौराहा पर ये कैमरे लगेंगे. पांच वर्षों के रखरखाव के लिए 35 करोड़ 46 लाख 37000 की स्वीकृति दी गई है. नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कटिहार नगर निगम में इंटरसेप्शन और डायवर्सन एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए 356 करोड़ 99 लाख 32 हजार खर्च होंगे. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 7 करोड़ 35 लाख 10 हजार 175 रुपये देने की मंजूरी कैबिनेट में मिली है. साथ ही रक्सौल नगर परिषद में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए राज्य सरकार 2 करोड़ 95 लाख 46 हजार 950 देगी जिसकी स्वीकृति कैबिनेट से मिली है.

दरभंगा हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए 98.75 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है. ऐसे में मुआवजा के लिए 244 करोड़ 60 लाख 79 हजार की राशि देने की स्वीकृति कैबिनेट से मिली है. वहीं पटना विश्वविद्यालय में नए छात्रावास के निर्माण एवं पुराने छात्रावास की मरम्मती के लिए सरकार ने खजाना खोला है. इसके लिए 34 करोड़ 97 लाख 7000 की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है. पटना के दीघा घाट के निजी क्षेत्र में जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.

राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से आज कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया है. बिहार पुलिस के सिपाही हवलदार की तरह बिहार अग्निशमन सेवा कोटि के कर्मियों को वित्त विभाग से तीन ग्रेड में क्रमशः 2000, 2400 और 2800 पे ग्रेड में वास्तविक लाभ देने की मंजूरी कैबिनेट से मिली है.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक रहे, लालू के करीबी, कौन हैं आलोक कुमार मेहता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget