एक्सप्लोरर

Jehanabad News: जहानाबाद में 15 रुपये के लिए सब्जी वाले की हत्या, बटखरे से मार कर ले ली जान

घटना से आक्रोशित एनएच 33 पर काको बाजार के समीप शव के प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की. पुलिस के आलाधिकारी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं.

बिहार के जहानाबाद में महज 10 से 15 रुपये के विवाद को लेकर एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना जहानाबाद के काको बाजार की है. घटना से आक्रोशित लोग शव के साथ काको एनएच 33 का जाम कर प्रदर्शन किया. स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर घोसी और जहानाबाद एसडीपीओ और एसडीओ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. 

25 रुपये की मांग कर था सब्जी विक्रेता

दरअसल जहानाबाद के काको बाजार में सब्जी विक्रेता मो. मुसिम और नगर परिषद के चुंगी वसूलने वाले ठेकेदार विक्की पटेल के बीच दस से पंद्रह रुपये को लेकर विवाद हो गया. सब्जी विक्रेता 25 रुपये की मांग कर रहा था, जबकि सब्जी विक्रेता 10 देकर 15 रुपया सब्जी बिक्री के बाद में देने की बात कह रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और चुंगी बदलने वाले ठेकेदार विक्की पटेल ने सब्जी विक्रेता के सीने पर सब्जी तौलने वाले के बटखारे से मार दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

इस सिलसिले में मृतक के 10 वर्षीय पोते मो. शमशाद ने बताया कि उसके दादा शाम को सब्जी लेकर आए थे कि ठेकेदार विक्की पटेल 25 रुपये की मांग करने लगा और जब दादा ने उससे कहा कि अभी सब्जी लेकर आए ही है 10 रुपये ले लो और 15 रुपया सब्जी की बिक्री के बाद दे देंगे. इसी बीच वह गाली गलौज करने लगा और पास में रखे सब्जी तौलने वाले बटखारे से दादा के सीने पर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

शव को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी

इधर इस घटना से आक्रोशित एनएच 33 पर काको बाजार के समीप शव के प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की. पुलिस के आलाधिकारी स्थिति को समझते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर बुला लिया है. नियंत्रित करने जुटे है.

एसडीपीओ घोसी संजीव कुमार ने बताया कि दस से पंद्रह रुपए को लेकर सब्जी विक्रेता और नगर पंचायत के चुंगी वसूलने वाले लड़के के विवाद हुआ था. पुलिस पूरे मामले के जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस पार्टी ने पहले ही...', AI जनरेटेड वीडियो को लेकर कोर्ट के फैसले पर बोली RJD, BJP ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget