एक्सप्लोरर

वाल्मीकिनगर लोकसभा उपचुनाव: पीएम मोदी ने जेडीयू को दी जीत की बधाई, कही ये बात

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार सुनील कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा को 22539 मतों से पराजित किया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले जनता दल (यूनाईटेड) के सुनील कुमार को बधाई दी. उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ताओं की भी सराहना की.

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार सुनील कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा को 22539 मतों से पराजित किया. मोदी ने ट्वीट किया, ''मैं वाल्मीकिनगर की जनता को लोकसभा उपचुनाव में एनडीए का समर्थन कर आशीर्वाद देने के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं.''

 

पीएम मोदी ने कहा, ''मैं सुनील कुमार जी को उनकी जीत पर बधाई देता हूं और उनकी संसदीय पारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं. जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत के लिए मैं एनडीए परिवार के प्रयासों की भी सराहना करता हूं.''

जेडीयू प्रत्याशी को मिले चार लाख से ज्यादा वोट

जेडीयू प्रत्याशी सुनील कुमार को 402629 वोट जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रवेश कुमार मिश्रा को 379024 वोट मिले. सुनील कुमार को 38.08 फीसदी और प्रवेश मिश्रा को 35.95 फीसदी वोट प्राप्त हुए. तीसरे नंबर पर भारतीय पंचायत पार्टी के शैलेंद्र कुमार रहे जिनको 109409 मत मिला. इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने भी चुनाव लड़ा था. रालोसपा प्रत्याशी प्रेम कुमार चौधरी को 52341 वोट मिले हैं. खास बात यह है कि यहां के लोगों ने नोटा पर जमकर बटन दबाया. इस सीट पर 41,021 नोटा वोट पड़े है.

जेडीयू सांसद के निधन के चलते खाली हुई सीट

मालूम हो कि वाल्मीकिनगर सीट से जेडीयू के कद्दावर नेता बैजनाथ प्रसाद महतो सांसद थे, लेकिन 20 फरवरी, 2020 में उनकी मौत हो गई जिसके बाद यह सीट खाली है. इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैजनाथ प्रसाद महतो ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की थी. महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाशवत केदार को 2,48,044 मत प्राप्त हुए थे.

बगहा नाम से जानी जाती थी सीट

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आती है. यह इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में पड़ता है. 2002 के परिसीमन के बाद साल 2008 में पहली बार ये लोकसभा सीट अस्तित्व में आई. इससे पहले ये सीट बगहा के नाम से जानी जाती थी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Elections: स्ट्राइक रेट में कांग्रेस बनी लूज़र, बीजेपी रही टॉप | जानिए आंकड़े

बिहार में इतने लाख मतदाताओं ने दबाया 'NOTA', कई सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget