एक्सप्लोरर

Bihar Elections: स्ट्राइक रेट में कांग्रेस बनी लूज़र, बीजेपी रही टॉप | जानिए आंकड़े

आरजेडी ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और 75 सीटें अपने नाम की. इस तरह से आरजेडी का स्‍ट्राइक रेट 52.08 रहा.बीजेपी ने इस बार 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसने 74 सीटों पर जीत दर्ज की. इसलिए बीजेपी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 67.27 रहा.

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस महागठबंधन की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई है. 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई. हालांकि, पार्टी का कहना है कि कांग्रेस के हिस्से में बहुत ही मुश्किल सीटें आई थीं और ‘बीजेपी और ओवैसी के गठबंधन’ से भी उसको नुकसान हुआ है.

कांग्रेस का स्‍ट्राइक रेट बेहद खराब

कांग्रेस के सहयोगी आरजेडी और वाम दलों से उसके प्रदर्शन की तुलना करें तो कुल उम्मीदवारों के मुकाबले सीटें जीतने की दर के मामले में पार्टी अपने सहयोगियों से काफी पीछे रह गई है. कांग्रेस ने 70 सीटों में से कुल 19 सीटें जीते. इस तरह परफॉर्मेंस में कांग्रेस का स्‍ट्राइक रेट 27.14 यानी बेहद खराब रहा.

जबकि आरजेडी ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और 75 सीटें अपने नाम की. इस तरह से आरजेडी का स्‍ट्राइक रेट 52.08 रहा. वहीं वाम दल अपने खाते की कुल 29 सीटों में से 16 पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. वाम दल का स्ट्राइक रेट 55.17 रहा.

एनडीए में बीजेपी ने किया टॉप

एनडीए में शामिल बीजेपी ने इस बार 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसने 74 सीटों पर जीत दर्ज की. इसलिए बीजेपी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 67.27 रहा. वहीं जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 43 सीटें जीती हैं. ऐसे में उसका स्ट्राइक रेट 37.39 रहा.

कांग्रेस को साल 2015 में मिली थीं 27 सीटें

कांग्रेस ने साल 2015 का विधानसभा चुनाव आरजेडी और जेडीयू के गठबंधन में लड़ा था और उसे 27 सीटें हासिल हुई थीं. इससे पहले कांग्रेस ने 2010 का चुनाव अकेले लड़ा था और उसे निराशा हाथ लगी थी. तब उसको सिर्फ 2.9 फीसदी वोट और चार सीटें मिली थीं.

यह भी पढ़ें-

Bihar Elections Result: इस बार BJP को मिले 19.46 फीसदी वोट, जानिए टॉप किसने किया

Bihar Elections Result: दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर हमला, कहा- AIMIM ने चुनाव लड़कर की BJP की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget