एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा का एजेंडा NDA की बढ़ाएगी मुश्किलें! यात्रा का ऐलान कर चली एक कदम आगे की चाल

Bihar Politics: आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा पर निकलेंगे. यात्रा में वह कॉलेजियम सहित कई मुद्दे को उठाएंगे. यात्रा की शुरुआत 25 सितंबर से करेंगे.

Upendra Kushwaha: बिहार में यात्राओं का सिलसिला शुरू है. अब आरएलएम प्रमुख व राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा भी यात्रा पर निकलेंगे. अपनी पार्टी को नए सिरे से उपेंद्र कुशवाहा खड़ा करेंगे. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के मुद्दे पर यात्रा निकालेंगे. कॉलेजियम सिस्टम के खिलाफ वो जोरदार आवाज उठाएंगे. इस यात्रा का नाम उपेंद्र कुशवाहा ने 'बिहार यात्रा' रखा है.

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया पूरा प्लान

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार यात्रा की शुरुआत 25 सितंबर से होगी. विधानसभा चुनाव को लेकर यह महत्वपूर्ण है. इसकी शुरुआत कुर्था, अरवल से करेंगे जो जगदेव बाबू की धरती है उस दिन अरवल और औरंगाबाद में यात्रा करेंगे. 26 सितंबर को औरंगाबाद और रोहतास फिर 27 सितंबर को रोहतास-भोजपुर और 29 सितंबर को सारण में यात्रा होगी. यह प्रथम चरण का कार्यक्रम है. अगले चरण के कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जाएगी. पूरे बिहार की यात्रा होगी.

243 सीटों पर चल रही है तैयारी- उपेंद्र कुशवाहा

वहीं, आरएलएम प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय के मुद्दे को उठाती रही है. सभी को न्याय मिले. कॉलेजियम सिस्टम एक बड़ा मुद्दा है. कॉलेजियम सिस्टम सदन में भी उठाऊंगा. यह विषय सीधे कोर्ट से संबंधित है. कॉलेजियम सिर्फ सरकार का मुद्दा नहीं है. इस मुद्दे पर सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट नहीं मान रहा है. इसको लेकर कोशिश है कि इस पर सीधे जनता से दबाव बने तब कोर्ट का ध्यान इस पर आएगा. इसके लिए लगातार रणनीति बना रहे हैं. 

आगे उन्होंने कहा कि एनडीए की मजबूती के लिए वो लगातार काम कर रहे हैं. विपक्ष सीट शेयरिंग को लेकर सवाल उठाता रहा है, लेकिन इसमें कोई समस्या नहीं है. सभी मिलकर फैसला करेंगे. आगामी चुनाव में एनडीए की जीत होगी. चुनाव समय पर ही होगा. समय से पहले भी चुनाव होते हैं तो पार्टी तैयार है. 243 सीटों पर उनकी पार्टी तैयारी कर रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar Vande Bharat: बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, मिली 4 वंदे भारत ट्रेन, VC कार्यक्रम में सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget