एक्सप्लोरर

Bihar Vande Bharat: बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, मिली 4 वंदे भारत ट्रेन, VC कार्यक्रम में सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

Varanasi Vande Bharat Train News: पीएम मोदी ने रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू कीं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संकल्प से कार्यक्रम में भाग लिया.

Bihar Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरफ से झारखंड राज्य के रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसमें चार वंदे भारत बिहार से होकर गुजरेगी. 

आज (15 सितंबर) प्रधानमंत्री ने भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस एवं राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया.

कई योजनाओं का पीएम ने किया शिलान्यास 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके तहत मधुपुर बाइपास रेल लाइन, चार रेल अंडर ब्रिज, कुरकुरा-कानारोवां डबलिंग एवं हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो जैसी रेल परियोजनाएं शामिल हैं. वहीं, रेलवे से संबंधित परियोजनाओं के शिलान्यास और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम के दौरान रेल परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई.

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे. वहीं, बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड की राजधान रांची में छह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इससे पहले, जमशेदपुर में उनका दौरा निर्धारित था, लेकिन भारी बारिश के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: RJD ने निकाला 'राजभवन मार्च', भाई वीरेंद्र बोले- सीएम नीतीश से नहीं संभल रहा गृह विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget