एक्सप्लोरर

बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल

बिहार के कथित टेंडर घोटाले में ED ने IAS धर्मेंद्र कुमार से छह घंटे पूछताछ की. जांच रिशु श्री से कथित संबंधों, विदेश यात्रा और सरकारी टेंडरों में अनियमितताओं पर केंद्रित है.

बिहार में कथित टेंडर घोटाले की जांच तेज हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार(28 अक्टूबर) को 2013 बैच के IAS अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से पूछताछ की. वह पटना स्थित ED कार्यालय पहुंचे थे. पूछताछ सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम करीब 5 बजे तक चली. जांच एजेंसी ने ठेकेदार रिशु श्री से उनके कथित निजी और वित्तीय संबंधों को लेकर सवाल किए. सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर धर्मेंद्र कुमार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

धर्मेंद्र कुमार फिलहाल बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष हैं. सूत्रों के अनुसार, ED ने उनसे पूछा कि रिशु श्री से उनकी जान-पहचान कैसे हुई और दोनों के बीच किस तरह के संबंध थे. अधिकारी पर रिशु श्री के खर्च पर परिवार के साथ विदेश यात्रा करने का आरोप भी बताया जा रहा है. जांच एजेंसी कथित संबंधों और लेन-देन की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार

छह IAS अधिकारियों को भेजा गया समन

इस मामले में ED ने बिहार के छह IAS अधिकारियों को समन भेजा है. इनमें आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और सुनील यादव शामिल हैं. इससे पहले सोमवार को अभिलाषा कुमारी शर्मा और मंगलवार को सुनील यादव से पूछताछ हुई थी. सुनील यादव से करीब साढ़े सात घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे. योगेश कुमार सागर ने पूछताछ के लिए अगले सप्ताह का समय मांगा था.

टेंडर में कथित अनियमितताओं की जांच

ED की जांच का मुख्य केंद्र सरकारी टेंडरों में कथित गड़बड़ी और रिशु श्री के अधिकारियों से संबंध हैं. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने में किसी अधिकारी की भूमिका थी या नहीं. मामले में अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है.

हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद बढ़ी हलचल

रिशु श्री की जमानत याचिका पर 15 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बड़े अधिकारियों की भूमिका और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे. इसके बाद मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर ध्यान बढ़ा है. हालांकि, जांच अभी जारी है और किसी अधिकारी की संलिप्तता अंतिम रूप से साबित नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget