एक्सप्लोरर

Bihar News: 'मेरा और नीतीश कुमार का DNA एक', उपेंद्र कुशवाहा बोले- हमारे नेता को कोई गाली दे ये मुझे बर्दाश्त नहीं

Upendra Kushwaha and Nitish Kumar DNA: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पॉलिटिकल तौर पर विरोध करने में दिक्कत नहीं है. गाली देने से समाज में गलत असर पड़ता है.

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बयान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. मंगलवार को जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा कि उन्हें सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बारे में जो भी कहना था उन्होंने सोशल मीडिया पर लिख दिया है. कहा कि अगर कोई पॉलिटिकल तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करता है इसमें दिक्कत नहीं है, लेकिन व्यक्तिगत रूप में गाली देना यह सही नहीं है. कोई भी नेता अगर गाली का उपयोग करता है तो समाज में उसका गलत असर पड़ता है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे नेता को व्यक्तिगत तौर पर गाली दी गई यह मुझे अंदर से गलत लगा और मैंने अपने विचार को सोशल मीडिया पर लिख दिया. तेजस्वी यादव को बताना हमारी जिम्मेदारी थी. इससे मैं व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरी पार्टी और कार्यकर्ताओं आहत हुए हैं. सबसे ज्यादा आहत तब हुआ जब आरजेडी की ओर से आधिकारिक बयान में उस नेता का बचाव किया गया. जिस तरीके से आरजेडी ने अपनी बात रखी उससे आहत हुआ हूं.  कुशवाहा ने कहा कि मेरा और नीतीश कुमार का डीएनए एक है इसलिए यह मुझे भी अहसास हुआ है.

बता दें कि सुधाकर सिंह पर लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है. सीएम नीतीश कुमार ने भी इस पर कह दिया है कि पार्टी के लोग ही इस पर कुछ कहेंगे. बीते 31 दिसंबर को पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने बयान दिया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिखंडी हैं. यह भी कहा था कि नाइटवॉच की तरह वह काम कर रहे हैं. कहा था कि दो चार महीने बाद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप देंगे. उनके विवादित बयान के बाद ही उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को अपनी बात बताई थी.

उपेंद्र कुशवाहा ने किया था ये पोस्ट

"तेजस्वी जी, जरा गौर से देखिए-सुनिए अपने एक माननीय विधायक के बयान को और उन्हें बताइए कि राजनीति में भाषाई मर्यादा की बड़ी अहमियत होती है. वे उस शख्सियत को "शिखंडी" कह रहें हैं जिन्होंने बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की "मर्दानगी" दिखाई थी, वह भी तब जब उसके खिलाफ कुछ भी बोलने के पहले लोग दाएं-बाएं झांक लेते थे. ऐसे बयानों से प्रदेश की लाखों-करोड़ों जनता एवं वर्तमान जदयू और तत्कालीन समता पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं की भावना को चोट पहुंचती है." इसके साथ ही कई और बात कुशवाहा ने लिखी थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुधाकर सिंह के बयान पर तेजस्वी ले पाएंगे एक्शन? CM नीतीश का रिएक्शन आया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget