एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुधाकर सिंह के बयान पर तेजस्वी ले पाएंगे एक्शन? CM नीतीश का रिएक्शन आया, जानें क्या कहा

Nitish Kumar Reaction on Sudhakar Singh: लगातार जेडीयू की ओर से सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग की जा रही है. वहीं सुधाकर सिंह इस पर अड़े हैं कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं.

पटना: आरजेडी विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने महागठबंधन में टेंशन बढ़ा दी है. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जो बातें वो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बोल रहे हैं उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं. लगातार उनके बयान को लेकर जेडीयू (JDU) की ओर से कार्रवाई की मांग की जा रही है तो वहीं अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी सुधाकर सिंह के बयान पर रिएक्शन आ गया है. 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोई क्या बोलता है ये तो पार्टी वाले लोग ही बताएंगे. ये तो पार्टी के अंदर की चीज है. पार्टी वाले ही न उसको देखेंगे और बोलेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि सुधाकर सिंह के बयान को लेकर कहा कि हम तो नोटिस भी नहीं लेते हैं. नीतीश कुमार ने अपने बयान से पार्टी के नेतृत्व पर इसकी जिम्मेदारी छोड़ दी है कि सुधाकर सिंह पर जो एक्शन लेना है वह लिया जाए. ऐसे में तेजस्वी यादव के सामने एक नई चुनौती दिख रही है कि वो क्या कर पाते हैं.

जेडीयू की ओर से कार्रवाई की मांग

बता दें कि सुधाकर सिंह की ओर से लगातार नीतीश कुमार को लेकर बयान दिए जा रहे हैं. सुधाकर सिंह जब मंत्री बने थे उसी समय से उन्होंने मोर्चा खोल दिया था. एक बार फिर उन्होंने आपत्तिजनक बयान दिया है जिसको लेकर लगातार जेडीयू की ओर से कार्रवाई की मांग की जा रही है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और संजय सिंह ने आरजेडी से यह मांग की है कि सुधाकर सिंह पर आपत्तिजनक बयान के लिए कार्रवाई की जाए.

पीछे हटने को तैयार नहीं हैं सुधाकर सिंह

मंगलवार को कैमूर पहुंचे विधायक सुधाकर सिंह ने फिर से नीतीश पर हमला बोला और कहा कि वो अपने बयान से नहीं मुकरेंगे. सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश को शिखंडी और नाइट वॉचमैन कहा था. इस पर सुधाकर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपनी जुबान और बयान पर कायम हैं. सोच समझकर कोई बात कहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तारकिशोर के बाद अजय निषाद का बड़ा बयान, JDU के कई सांसद संपर्क में, BJP के 2024 का 'प्लान' बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget