एक्सप्लोरर

Kaimur News: DGP बिहार के साथ फर्जी कॉल केस पर उपेंद्र कुशवाहा का रिएक्शन, कहा- अगर सही है तो मामला बेहद शर्मनाक

Upendra Kushwaha's reaction: सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा एक कार्यक्रम में शरीक होने कैमूर पहुंचे थे. इस दौरान उनसे डीजीपी मामले को लेकर कई सवाल किए गए. इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कैमूर: जिले के भभुआ शहर में सोमवार को जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) का कार्यक्रम था. इस दौरान वहां उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद उन्होंने बिहार के डीजीपी (DGP Bihar) के साथ हुए फर्जी फोन कॉल मामले को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जैसा खबरों में चल रहा वैसा अगर सही है तो बिल्कुल यह चिंता का विषय है. यह मामला मेरे भी संज्ञान में आया है. इसकी तह तक जांच होनी चाहिए. ये बेहद गंभीर विषय है. उनसे जब पूछा गया कि पूरे देश में किसी भी डीजीपी के साथ ऐसी वाक्या पहले कभी नहीं हुई थी. इस बात पर उपेंद्र कुशवाहा ने सीधा कह दिया कि अगर ऐसी वाक्या हुई है तो बेहद शर्मनाक बात है.

विपक्ष हो रहा हमलावर, कुशवाहा बोले गंभीर विषय है

विपक्ष बार बार बिहार के वर्तमान डीजीपी के सक्षम नहीं असक्षम पदाधिकारी होने की बात कर रहा. इस पर पर कुशवाहा ने कहा कि ये मामला क्या प्रमाणित कर रहा है? यह मुझे नहीं पता. जो खबर आई है उस पर हमने भी गौर किया है. मामला संवेदनशील है. कैसे हुआ, कौन अधिकारी, कहां और कितना संलिप्त है ये गंभीर विषय है. हमें लगता है कहीं ना कहीं यह गंभीर विषय है. अगर यह मामला जो खबरों में चल रहा है सही है तो बिल्कुल चिंता की विषय है. इसका मैं समर्थन कर रहा हूं. जो भी मामले में दोषी होगा उसपर जांच बैठेगी और सजा मिलेगी.

गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार के खिलाफ है पूरा मामला

पूरा मामला है कि गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार के खिलाफ गया के फतेहपुर थाना में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने का मामला दर्ज है. सूत्रों के अनुसार इसी आरोप के कारण उनको गया से हटा दिया गया. इसके बाद एसएसपी आदित्य कुमार ने एक व्यक्ति को फर्जी हाई कोर्ट का सीनियर जज बनवा कर डीजीपी को सीधा फोन मिलवा दिया और केस में पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार को क्लीन चिट देने के लिए दबाव बनाया. फोन करने वाले ने इस तरह से बात की थी जिससे डीजीपी भी थोड़ी देर के लिए दबाव में आ गए थे. तब से यह मामला सुर्खियों में आया था.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में PFI और गजवा ए हिंद मामले में NIA की रेड, मरगूब अहमद दानिश सहित 2 लोगों के घर पर छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget