एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में PFI और गजवा ए हिंद मामले में NIA की रेड, मरगूब अहमद दानिश सहित 2 लोगों के घर पर छापेमारी

NIA Raid: सूत्रों के अनुसार पीएफआई केस को लेकर मंगलवार को बासारत करीम नामक व्यक्ति के घर पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही. वहीं जेल में बंद मरगूब अहमद दानिश के परिजनों से पूछताछ चल रही.

पटना: पीएफआई (PFI) व गजवा ए हिंद (Ghazwa e Hind case) मामले को लेकर पटना में फिर से एनआईए की टीम ने छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार पीएफआई मामले में मंगलवार को बासारत करीम नामक व्यक्ति के घर पर एनआईए (NIA Raid) की टीम छानबीन करने पहुंची. सूत्र बताते हैं कि पीएफआई केस में इनके व्हाट्सएप का इस्तेमाल हुआ था. इसे लेकर रेड पड़ी है. फुलवारी शरीफ में पीएफआई की आड़ में आतंकी ट्रेनिंग देने का मामला सामने आया था. युवाओं का ब्रेनवाश कर पीएफआई से जोड़ा जाता था और आतंकी ट्रेनिंग दी जाती थी. इनका असल मक्सद साल 2047 तक भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना था.

फुलवारी शरीफ में दो ठिकानों पर छापेमारी

वहीं इस मामले में 26 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें कई अभी भी फरार हैं. बताया जाता है कि इसकी विदेश से भी फंडिंग होती थी. वहीं दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार गजवा ए हिंद मामले में मरगूब अहमद दानिश के घर पर छापेमारी करने पहुंची. फुलवारी शरीफ में जब पीएफआई केस सामने आया था तो उस समय गजवा ए हिंद का मामला भी सामने आया था. इस दौरान भी जांच करते हुए मरगूब अहमद दानिश को गिरफ्तार किया गया था. वह अभी भी जेल में है.

मरगूब अहमद दानिश के घर पर परिजनों से पूछताछ

सूत्रों के अनुसार मरगूब अहमद दानिश के घर पर परिजनों से पूछताछ हुई. बताया गया कि गजवा ए हिंद नाम से वॉट्सऐप ग्रुप से मरगूब अहमद दानिश जुड़ा था. गजवा ए हिंद वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े अन्य युवाओं को 2023 में सीधा जिहाद करने के लिये उकसाता था. वहीं पाकिस्तान, कश्मीर के आतंकी संगठनों से भी मरगूब अहमद जुड़ा था. मरगूब अहमद दानिश को पुलिस ने पहले ही अरेस्ट कर लिया था. अब इस मामले में उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं छापेमारी में एनआईए ने बासारत करीम के घर से फोन व लैपटॉप जब्त किया है. मरगुव अहमद दानिश के घर से एक मोबाइल फोन जब्त किया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar: दुरंतो एक्सप्रेस में बंदूक की नोक पर यात्रियों से लूटपाट, अपराध को लेकर CM नीतीश पर हमलावर हुईं पुष्पम प्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget