एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बिहार के मजदूर की हत्या, सड़क किनारे पड़ी थी लाश, परिजनों में मचा कोहराम

संतोष यादव मधुबनी के खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र के बौरहा गांव का रहने वाला था. यूपी के गाजियाबाद में मजदूरी करता था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण का खुलासा हो सकेगा.

मधुबनी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बिहार के मजदूर की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना बीते गुरुवार की रात की है. मृतक संतोष यादव (35 वर्ष) मधुबनी के खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र के बौरहा गांव का रहने वाला था. घटना के बाद परिजन बदहवास हो चुके हैं.

परिजनों ने बताया कि संतोष गाजियाबाद के दिलामोर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल गैस एजेंसी के एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था. ठेकेदार द्वारा उससे गैस सिलेंडरों की लोडिंग और अनलोडिंग करवाई जाती थी. पहले भी वह उसी ठेकेदार के यहां राजस्थान के जयपुर में काम करता था.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बंगाल के 'कच्चा बादाम' के बाद अब बिहार की 'पकी चाय'! अच्छे-अच्छों को फेल कर देगा पटना का ये 'मेरियो रैपर'

परिजनों का कहना है कि तीन महीने से उसे ठेकेदार ने गाजियाबाद में काम पर लगा दिया था. ठेकेदार ने उसे कई महीने से भुगतान नहीं किया था. बहुत कहने पर गुरुवार की शाम आधा बकाया दिया. दो-तीन दिन पहले कर्ज के तकादे के चलते घर वालों ने उससे रुपये भेजने को कहा था. वह अगले दिन बैंक के माध्यम से पत्नी के खाते में भेजने वाला था कि इसी बीच रास्ते में किसी ने उस पर हमला कर दिया.

साथियों ने संतोष को सड़क किनारे पाया था और देखा कि उसका सिर फटा हुआ है. साथ ही सड़क किनारे खून फैला हुआ है. माना जा रहा है कि हमले में सिर फटने से उसकी जान चली गई और रुपये लूट लिए गए. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दिलामोर थाने की पुलिस का रवैया ठीक नहीं था. काफी देर बाद थाने की पुलिस घटनास्थल पर गए. उसके बाद मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण का खुलासा हो सकेगा.

खबर सुनकर मां और पत्नी कई बार बेहोश

इधर, घटना के बाद मधुबनी स्थित गांव में परिजनों में कोहराम मच गया है. मजदूर की मां और पत्नी इस खबर को सुनने के बाद कई बार बेहोश हो गई. संतोष यादव की एक दो साल की बच्ची है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: बधाई हो ‘लक्ष्मी’ आई है! अस्पताल में इस गूंज के बाद फूला नहीं समाया पिता, घर लाने के लिए देखें कैसे हुई तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget