एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की भूमिका तय होनी बाकी है. वे रायपुर (छत्तीसगढ़) में मीडिया से बात कर रहे थे. पढ़िए चिराग ने और क्या कहा है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2027) को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार (04 अक्टूबर, 2026) को बड़ा बयान दिया. रायपुर (छत्तीसगढ़) में मीडिया से बातचीत के क्रम में चिराग ने दो टूक में कहा कि राज्य इकाई के माध्यम से यह विश्वास दिलाया गया है कि अकेले चुनाव लड़ने की जरूरत पड़ेगी तो हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश चुनाव पर आगे कहा, "...नागालैंड में हमारे दो विधायक हैं, लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां गठबंधन से हटकर अकेले चुनाव लड़ेंगे. अभी उत्तर प्रदेश में हमारी भूमिका तय होनी बाकी है."

कांग्रेस के बयान पर किया पलटवार

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कैप्टन स्मित माछर पर दिए गए बयान पर पलटवार किया. चिराग ने कहा, "इसको इवेंट बनाने की बात नहीं है, पर जो लोग ऐसा कह रहे हैं, क्या उनको रत्ती भर भी एहसास है कि जिस तरीके से कैप्टन साहब ने इस विपरीत परिस्थिति को संभाला है, इसको आप बहादुरी बोलिए, इसको आप सूझबूझ बोलिए. मैं तो कहता हूं इसकी जितनी चर्चा हो कम है... दिक्कत यही है ना कि हर चीज में आप राजनीति देखने लगते हैं."

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी

उन्होंने कहा, "मैं समझ रहा हूं उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहे हैं... विपक्ष हर चीज में राजनीति देखने का प्रयास करता है पर यह वो कुछ नाम है वो कुछ लोग हैं और उनके कुछ ऐसे कारनामे हैं जिनको राजनीतिक परदे से कतई नहीं देखना चाहिए..."

इमरान मसूद ने क्या कहा है?

बता दें कि बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल उठाते हुए यह कहा कि गांधी परिवार ने कैप्टन स्मित माछर के बारे में कोई बधाई संदेश पोस्ट क्यों नहीं किया? इसी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यह कहा है कि, "कैप्टन स्मित माछर ने अपनी और लोगों की जान बचाई. उनकी बहादुरी को सलाम है. बीजेपी ने इसे इवेंट बना दिया है. हर चीज को बीजेपी इवेंट से जोड़ती है. वह बच गया तो अल्लाह से दुआ करो कि वह खुश रहे... खत्म बात. यह कौन सी बात है कि आप हर चीज को इवेंट बनाकर पेश करोगे."

यह भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget