एक्सप्लोरर

'बिहार ने तो यूपी को भी पीछे छोड़ दिया', कांग्रेस नेता अजय राय का नीतीश सरकार पर तंज

Bihar Law And Order: यूपी कांग्रेस चीफ ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. अभी तक तो हम लोग यूपी में जंगलराज देख रहे थे, लेकिन बिहार ने तो यूपी को भी पीछे छोड़ दिया.

Ajay Rai News: बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर शव जला दिए गए. इस घटना के बाद से एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है. विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है. उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.

'बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त'

मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान यूपी कांग्रेस चीफ ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. राजधानी पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी जाती है. कुछ वर्ष पहले उनके बेटे की हत्या होती है. पूर्णिया में पांच लोगों की हत्या कर दी जाती है. यह बिहार में क्या हो रहा है. अभी तक तो हम लोग यूपी में जंगलराज देख रहे थे, लेकिन बिहार ने तो यूपी को भी पीछे छोड़ दिया.

महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर अजय राय ने कहा कि यह उनके संस्कार हैं. हमारे संस्कार ऐसे नहीं हैं. हम हिंदी का प्रचार गांव-गांव में करेंगे. हिंदी हमारे लिए महत्वपूर्ण भाषा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अजय राय ने कहा कि मैंने उनका बयान नहीं सुना है. वह पुराने नेता हैं और सभी का सम्मान करते हैं.

कांवड़ यात्रा को लेकर क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर दिए निर्देश पर अजय राय ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सख्ती की जा रही है लेकिन, वाराणसी में क्या हो रहा है. रोपवे के नाम पर सारे रास्ते बंद हैं. सावन में कांवड़ यात्री कहां जाएंगे. जनता सभी चीजों को बहुत बारीकी से देख रही है. जनता इसका हिसाब करने वाली है.

ये भी पढ़ें: LJPR सांसद ने अपनी ही सरकार को दिखाया आइना, गोपाल खेमका हत्याकांड पर कर दी बड़ी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget