एक्सप्लोरर

रामदास अठावले ने बिहार में NDA की जीत का दावा किया, जानें CM नीतीश कुमार लेकर क्या कहा

Election 2025: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला है. कहा कि संविधान खतरे में नहीं बल्कि राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्ष खतरे में है.

Bihar News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार (28 जनवरी) को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में हमारा एनडीए मजबूत है, बीजेपी यहां जीतेगी और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी हमारे साथ रहेगी. मेरी पार्टी भी उनका भरपूर समर्थन करेगी. बिहार में भी हमारी (NDA) सरकार सत्ता में आएगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के कयासों पर भी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अगर राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा. क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. वे एनडीए के साथ जुड़े हुए हैं. उनके बेटे अगर राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है.

'कांग्रेस पार्टी और विपक्ष खतरे में है'

रामदास अठावले ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि संविधान खतरे में है, लेकिन पूरा देश जानता है कि भारत का संविधान बिल्कुल भी खतरे में नहीं है. खतरे में सिर्फ राहुल गांधी हैं. कांग्रेस पार्टी और विपक्ष खतरे में है. बाबा साहेब का संविधान कभी खतरे में नहीं हो सकता. बाबा साहेब अंबेडकर ने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है, लेकिन इसके बावजूद अमृतसर में जो घटना घटी है वो बहुत निंदनिय और गंभीर है. वहां बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ने का पर्यत्न किया गया है.

'भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में जो आम आदमी पार्टी की सरकार है वो अनदेखी कर रही है. जिन लोगों ने मूर्ति तोड़ने का प्रयास किया है उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए. उनके राज्य में बाबा साहब का अपमान होना ये अच्छी बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे के महाकुंभ पर दिए बयान पर RJD नेता ने दी सफाई, BJP को लेकर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget