एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर ने कहा था 'पाखंडियों का बाप', अब जीतन राम मांझी ने किया पलटवार, 'मैं मंदिर-मस्जिद...'

Bihar Politics: जीतन राम मांझी गया के डेल्हा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि किसी की भावना का कदर करना रूढ़िवादिता नहीं है. यह बात प्रोफेसर हैं, समझ लें.

Bihar News: आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपने एक बयान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को 'पाखंडियों का बाप' कहा है. इस पर जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार (21 अप्रैल) को पलटवार किया. गया के डेल्हा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मांझी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर प्रोफेसर और विद्वान आदमी हैं. अगर उनके दिमाग यह बात आई है कि हम गलत कर रहे हैं तो उसे सुधारने का काम करें या फिर स्पष्टीकरण दें. उन्होंने मुझे कहा ये बीजेपी के लोग हैं, तो क्या गलत लोग हैं? भारत आर्थिक दृष्टिकोण से 11वें नंबर से 7वें पर आ गया है. अब तीसरे पर आने जा रहा है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि 2047 में हम पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की कल्पना कर रहे हैं. ऐसे में हम नहीं समझते कि धर्म या पार्टी के नाम पर कुछ भी कहना उचित है. मांझी ने आगे कहा, "मैं कहता हूं कि मैं मंदिर-मस्जिद पूजा करने नहीं जाता हूं. जाता हूं आपके मन और प्रतिष्ठा को रखने के लिए ताकि आपकी भावना को ठेस न लगे. किसी की भावना का कदर करना कोई रूढ़िवादिता नहीं है. यह बात प्रोफेसर हैं, समझ लें."

महागठबंधन में CM फेस के सवाल पर भी बोले मांझी

दूसरी ओर महागठबंधन में सीएम फेस के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. कहा कि तेजस्वी को सिर्फ कन्वीनर बनाया गया है, मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं. बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी है ही नहीं. नीतीश कुमार सीएम हैं, आगे भी वही सीएम रहेंगे. 2025 के चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीतेगा.

मांझी ने कहा कि 'हम' पार्टी सभी सीटों पर चुनावी तैयारियों में जुटी है. सीट के सवाल पर कहा कि हम एनडीए में हैं. एनडीए के शीर्ष नेतृत्व में हैं तो बैठकर इस पर तय करेंगे. यह बात मीडिया में नहीं कहेंगे. हमारे कार्यकर्ता कहते हैं तो किसी कार्यक्रम में हम भी बोल देते हैं. हमारे लोग कहते हैं 35 से 40 सीटों पर लड़िए. अगर हम 20 सीटें भी जीतकर आते हैं तो हम वोकेशनल शिक्षा को फ्री करेंगे. बच्चियों के लिए हमने जो किया उसे लागू कराएंगे, चाहे सीएम कोई भी रहे.

यह भी पढ़ें: RJD नेता चंद्रशेखर के बिगड़े बोल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को कहा- ये पाखंडियों के बाप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget