एक्सप्लोरर

RJD नेता चंद्रशेखर के बिगड़े बोल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को कहा- ये पाखंडियों के बाप

RJD Chandrashekhar: छौड़ादानो प्रखंड के लतिहनवा गांव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहीं चंद्रशेखर ने बयान दिया है.

Chandrashekhar News: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक विवादित बयान दिया है. बीते रविवार (20 अप्रैल, 2024) को चंद्रशेखर मोतिहारी पहुंचे थे. सर्किट हाउस में वे जिले भर के पार्टी पदाधिकारियों से मिले. इसके बाद नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के छौड़ादानो प्रखंड के लतिहनवा गांव पहुंचे. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हमला बोला. 

चंद्रशेखर ने जीतन राम मांझी की तस्वीर को मंच से दिखाते हुए कहा, "अगर वो कहें कि हम भी अंबेडकर के दीवाने हैं तो समझिए नहीं… ये पाखंडियों का बाप है." आगे चंद्रशेखर ने कहा, "इसलिए कहा जाता है कि जो कौम अपने पुरखों का इतिहास न जानता हो पुरखों का अपमान का बदला नहीं ले सकता है. इसलिए ये काम है हम अपने बच्चों को समझाएं कि तुम्हारे पुरखे आज भी अपमानित हैं. दस वर्ष पहले की बात है न…" 

बता दें कि जीतन राम मांझी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने यह कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री रहते हुए भी छुआछूत का शिकार होना पड़ा था. इसका एहसास उस समय हुआ जब एक मंदिर में पूजा करने के बाद लोगों ने मंदिर परिसर और मूर्ति को धो दिया. उस घर को भी धो दिया गया जहां वो कुछ वक्त के लिए ठहरे थे. इसी से जोड़कर चंद्रशेखर ने बयान दिया है.

कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों लोग

महुअवा थाना क्षेत्र के लतिहनवा गांव में रविवार को आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेशर चंद्रशेखर को बुलाया गया था. नरकटिया विधायक सह पूर्व विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन हुआ. 

ऐसा माना जाता है कि छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के महुआ थाना क्षेत्र में महादलित की संख्या अधिक है जिस कारण आरजेडी की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया था. आयोजन में आसपास के गांव से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. ये सभी महादलित समाज के लोग थे. कार्यक्रम में आरजेडी के प्रखंड स्तर के नेता भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में मांझी को लेकर जो बयान चंद्रशेखर ने दिया है उससे सियासत तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: भोजपुर में 7 लोगों को गोली मारी, 2 की मौत, भड़के तेजस्वी यादव, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget