एक्सप्लोरर

Kishore Kunal Bharat Ratna: जीतन राम मांझी ने की किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की मांग, गिनाई ये उपलब्धि

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को पटना के कुर्जी स्थित बिहार विद्यापीठ परिसर में आयोजित श्राद्धकर्म में किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि दी. पढ़िए इस मौके पर उन्होंने क्या कहा है.

Kishore Kunal Bharat Ratna: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव रहे स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की मांग की है. गुरुवार (09 जनवरी, 2025) उन्होंने कहा कि जिस रूप में उन्होंने जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर मानवता की सेवा की है, वह प्रशंसनीय है.

जीतन राम मांझी पटना में पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य स्वर्गीय किशोर कुणाल के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए. कुर्जी स्थित बिहार विद्यापीठ परिसर में आयोजित श्राद्धकर्म में उन्होंने किशोर कुणाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

'पुलिस विभाग में रहकर भी बेदाग छवि'

पत्रकारों से चर्चा के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा, "स्वर्गीय किशोर कुणाल ने जिस रूप से मानवता की सेवा की, उन्होंने सैकड़ों संस्थाएं बनाई, जिस रूप में उन्होंने जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर काम किया. पुलिस विभाग में रहकर भी बेदाग छवि रही. ऐसी स्थिति में हमने मांग की है कि उनको भारत रत्न की उपाधि मिलनी चाहिए."

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गठबंधन में टूट को लेकर हो रही बयानबाजी के विषय पर कहा कि हम लोग बहुत पहले कहते थे कि एक जंतु होता है, जिसको एक तराजू पर तौला नहीं जा सकता. वे लोग उसी प्रकार के जंतु हैं. कभी उछल-कूद कर इधर होंगे, कभी उधर होंगे, यह उसी का नतीजा है. इस गठबंधन का शुरू से ही कोई मकसद नहीं है. विकास के लिए तो ऐसा वे कर नहीं रहे हैं. उनका एक ही मकसद है, कौन प्राइम मिनिस्टर बनेगा, लीडर कौन बनेगा? जिसका उद्देश्य खत्म है, उसका टूटना स्वाभाविक है.

तेजस्वी यादव के 'इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था' वाले बयान के विषय में पूछने पर उन्होंने कहा, "वे इंडिया गठबंधन के बड़े नेता तो हैं नहीं, नेता कोई दूसरा है. उनका कुछ बयान आता, तो हम कुछ कह सकते थे. वे सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए ऐसा बोल रहे हैं. यहां पर भी वे लोग टुकड़ों में बटेंगे."

लालू के ऑफर पर नीतीश को लेकर क्या कहा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरजेडी प्रमुख लालू यादव द्वारा साथ आने के ऑफर दिए जाने के विषय में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में रहेंगे. पहाड़ की तरह वह एनडीए में डटे हुए हैं. अभी हाल में ही उनका बयान भी आया था, उसके बाद यह प्रश्न करना ही बेमानी है. एनडीए पूरी तरह एकजुट है और बिहार चुनाव में दो तिहाई के साथ एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे.

यह भी पढ़ें- पशुपति पारस करेंगे दही-चूड़ा भोज, लालू-नीतीश के साथ गवर्नर को बुलाएंगे, चिराग के लिए क्या? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget