एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव में NDA के साथ लड़ने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बता दिया पूरा प्लान

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड चुनाव पर चिराग ने कहा कि हम लोग की कोशिश है कि एनडीए के साथ मिलकर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी. परिस्थिति स्पष्ट होने में थोड़ा समय लगेगा.

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान झारखंड विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ लड़ने के मूड में हैं. उनकी कोशिश है कि एनडीए के साथ वह मैदान में उतरें और उन्हें मन मुताबिक सीट दी जाए. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि एनडीए में उनकी बात कितनी मानी जाएगी? सोमवार (07 अक्टूबर) की देर शाम पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया. 

'बहुत जल्द निकलकर आएंगी सकारात्मक बातें'

चिराग ने झारखंड चुनाव को लेकर कहा कि हम लोग की कोशिश है कि एनडीए के साथ मिलकर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी. बहुत जल्द सकारात्मक बातें निकलकर आ जाएंगी. हमने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है. हमारे झारखंड के प्रभारी अरुण भारती से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के बीजेपी के प्रभारी की निरंतर बात हो रही है. 

'हम चाहते हैं कि गठबंधन के साथ चुनाव लड़ें'

सीटों को लेकर चिराग पासवान ने कहा, "हम लोग को बहुत अधिक सीट की मांग नहीं कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य है कि गठबंधन में रहकर एनडीए को मजबूत स्थिति में रखें. हम लोगों ने जम्मू में और हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन झारखंड में हमारी पार्टी ने भी बहुत मेहनत की है. 2019 में मेरे पिता जी थे उस समय गठबंधन में बात नहीं बन पाई थी और अकेले हम चुनाव लड़े थे. 2014 में एनडीए में साथ रहकर एक सीट शिकारीपाड़ा मुझे दी गई थी. 2024 में उसी तरह हम चाहते हैं कि गठबंधन के साथ चुनाव लड़ें."

चिराग पासवान ने कहा, "गठबंधन में संभावना बनती है जो मुझे पूरी उम्मीद है कि संभावना बनेगी और मुझे कुछ सीट मिलेगी. बातचीत बराबर चल रही है. ऐसा होता है तो हम लोग गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे. परिस्थिति स्पष्ट होने में थोड़ा समय लगेगा. अभी तो कुछ दिन बचे हुए हैं अधिसूचना आने में, उससे पहले स्थिति स्पष्ट हो जाएगी."

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने के समर्थन में चिराग

उधर दूसरी ओर जेडीयू के नेता मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. अब चिराग पासवान ने भी इसका समर्थन कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिल्कुल मिलना चाहिए. हम उनकी राजनीति से सहमत या असहमत हो सकते हैं लेकिन नीतीश कुमार के पास अनुभव है. उनकी तुलना बहुत कम राजनीतिज्ञों से की जा सकती है. मैं भी मानता हूं कि उनमें हर गुण है. उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Elections 2025: मुकेश सहनी ने इशारों में बता दिया कितनी सीटें चाहिए! सुनकर तेजस्वी यादव की बढ़ जाएगी टेंशन

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget