एक्सप्लोरर

दीवार तोड़ता हुआ घर में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक ही परिवार तीन लोगों की मौत

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन देकर शांत करवाया और जाम हटवाया.

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गयी. दरअसल, बीती रात जिले के सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के किनारे बने घर में जा घुसा. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में बच्चा, महिला और बुजुर्ग शामिल हैं.

लोगों को जागने का मौका नहीं मिला

बता दें कि स्टेट हाईवे किनारे बने घर के अंदर महिला अपने दो बच्चों के साथ सोई हुई थी. तभी तेज गति से आ रहा ट्रक घर को तोड़ते हुए अंदर जा घुस गया और नींद में ही तीनों को कुचल दिया. मृतकों की पहचान हसीना खातून (40), अनीसा खातून (24) और मो. साजिद (12) के रूप में हुई है. मिली जानकारी अनुसार मृतिका का पति बाहर नौकरी करता है.

गुस्साई भीड़ ने स्टेट हाईवे किया जाम

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे जाम कर दिया. वहीं, गुस्साए लोगों ने ट्रक को पलट कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे. इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन देकर शांत करवाया और जाम हटवाया.

सप्ताह भर पहले भी ट्रक ने एक को कुचला था

परिजनों के अनुसार रविवार देर रात हसीना अपने बच्चों के साथ खाना खाकर सो गई थी. तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया और तीन लोगों को कुचल दिया. वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले, क्योंकि एक सप्ताह पहले ही एक ट्रक ने काली मंदिर के सामने एक शख्स को रौंद दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget