एक्सप्लोरर

Saran News: छपरा में 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने कहा- यज्ञ में भगदड़ मचने से गई जान, डीएम बोले- बीमार थीं‌‌ दोनों

Chhapra News: मामला दरियापुर थाना क्षेत्र का है. गायत्री यज्ञ कार्यक्रम स्थल पर दो महिलाओं की मौत हुई है. सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगल और डीएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

सारण: जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गायत्री यज्ञ के दौरान भगदड़ (Saran News) की बात स्थानीय लोगों द्वारा कही जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के मस्तीचक में गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा था. इसमें अचानक भगदड़ मच गई. शुक्रवार की सुबह यज्ञशाला खुलने के बाद भीड़ अनियंत्रित होने लगी. इसके बाद बाद पुलिस बीच-बचाव करने लगी और धक्का मुक्की के बीच दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. वहीं, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने भगदड़ की बात का खंडन करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि भगदड़ जैसी कोई बात नहीं हुई है.

यज्ञ में लाखों लोगों के आने की उम्मीद

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगल और डीएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यज्ञ समिति के द्वारा मस्तीचक में भारत का सबसे बड़ा गायत्री मंदिर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 251 कुंडीय महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए पड़ोसी देश नेपाल और अन्य जगहों से श्रद्धालु आ रहे थे. इसमें लाखों लोगों की आने की भी उम्मीद थी. चार दिन के अनुष्ठान को लेकर 6 महीने से इसकी तैयारी भी चल रही थी.

कोई भगदड़ नहीं हुई है- डीएम

वहीं, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने छपरा के दरियापुर के मस्तीचक में भगदड़ की बात का खंडन करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि भगदड़ जैसी कोई बात नहीं है. दो महिलाओं की मौत हुई है. जिलाधिकारी ने कहा कि 5000 हजार लोगों की बैठने का व्यवस्था है. भगदड़ जैसी कोई बात नहीं है. 100 से 150 लोग गेट पर इंट्री कर रहे थे. सुबह में करीब 5 बजे राउंड गेट पर बुजुर्ग महिलाएं थीं, वो पहले से कुछ बीमार थीं. वो वहां गिर गईं. उसी क्रम में कुछ लोग वहां पर गिर गए. बाद में उस महिला को अस्पताल में लाया गया. दोनों की मौत हो गई थी. हम लोग घटनास्थल पर हैं और सब कुछ देख रहे हैं. कोई भगदड़ नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: BJP Reaction:'इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा', नीतीश-तेजस्वी को नित्यानंद राय ने दिया अल्टीमेटम, केजरीवाल का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget