एक्सप्लोरर

BJP Reaction:'इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा', नीतीश-तेजस्वी को नित्यानंद राय ने दिया अल्टीमेटम, केजरीवाल का लिया नाम

Nityanand Rai Statement: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय I.N.D.I.A गठबंधन पर लगातर हमलावर हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने नीतीश-तेजस्वी सरकार को आड़े हाथों लिया.

पटना: एक तरफ नीतीश सरकार शिक्षक भर्ती (Bpsc Teacher Recruitment) के मुद्दे पर अपनी पीठ थपथपा रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी कई मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) को घेर रही है. शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने नीतीश-तेजस्वी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने एक बड़ा सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार से बहुत ज्यादा पलायन हो रहा है. अपराध ज्यादा हो रहा है. इसका खामियाजा नीतीश कुमार और तेजस्वी को भुगतना पड़ेगा. बिहार में जो भी योजना चल रही है. वह केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही है. 

आगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर केंद्रीय मंत्री ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बहुत बड़ा अपराध किया है. केजरीवाल का मतलब फरेब और घोटाला है. संस्था अपना कमा करती है. ईडी हो या सीबीआई हो. केजरीवाल भम्र फैलाने का काम करते हैं.

शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर बिहार की राजनीति गरमाई

बता दें कि उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12 ), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10 ) एवं प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5 ) के कुल 01 लाख 20 हजार 336 नवनियुक्त शिक्षकों को सांकेतिक रूप से गुरुवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. 01 लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी के द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 8 लाख युवाओं ने भाग लिया था. वहीं, इसको लेकर बीजेपी नीतीश सरकार को घेर रही है. बीजेपी नीतीश सरकार पर कई आरोप लगा रही है. बीजेपी का कहना है कि पूर्व से नियुक्त किए गए हुए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है.

अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना था

वहीं, दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना था. ईडी ने दो दिनों पहले ही सीएम केजरीवाल को समन जारी किया था. ईडी ने यह समन तब जारी किया गया था, जब सुप्रीम कोर्ट में इस कथित शराब घोटाले में 338 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की बात साबित हुई. इसके बाद ईडी ने 'आप' पार्टी के सर्वे-सर्वा अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश जारी किया.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: कांग्रेस को लेकर CM के बयान पर नित्यानंद राय की दो टूक, कहा- नीतीश कुमार को देर से ही सही, समझ में तो आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget