एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में मकान के छज्जा गिरने से दो महिलाओं की हुई मौत, तीन की हालत गंभीर

Nalanda News: मामला मानपुर थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान 65 वर्षीया श्याम सुंदरी देवी और 25 वर्षीया रंजू देवी के रूप में हुई. वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.

नालंदा: बिहार शरीफ मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित मानपुर थाना के हरगावां गांव में बारिश से शुक्रवार की रात जर्जर मकान का छज्जा गिर गया. इससे बड़ा हादसा हो गया. हादसा होने के बाद इलाके गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीण राहत-बचाव कार्य में जुट गए. लोगों ने स्थानीय थाना को इस घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. बता दें कि इस मलबे में दबकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत (Nalanda News) हो गई, जबकि दो बच्चे समेत तीन लोग जख्मी हो गए. वहीं, जख्मी का इलाज पावापुरी बीम्स अस्पताल में कराया जा रहा है.

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

मृतकों की पहचान 65 वर्षीया श्याम सुंदरी देवी और 25 वर्षीया रंजू देवी के रूप में हुई है. 10 वर्षीय अंकित कुमार और 12 वर्षीय निकिता कुमारी का इलाज विम्स में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रंजू देवी अपने पुराने मकान के पास खड़ी थी. समीप में अन्य महिलाएं और बच्चे भी थे. सभी आपस में बात कर रहे थे. इस दौरान मकान का छज्जा गिर गया. इस घटना दो महिलाओं की मौत हो गई. इससे गांव में कोहराम मच गया. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले को लेकर मानपुर थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों के मौत की सूचना मिली है. पुलिस मौके पर पहुंची है. जख्मी का इलाज चल रहा है. पुलिस विम्स भी गई है और जख्मी पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap ने तोड़ी चुप्पी, जेल में नशीली पदार्थ को लेकर नीतीश सरकार लगाया कई आरोप, तेजस्वी का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget