एक्सप्लोरर

बिहारः 2 से 18 साल की उम्र वालों को जल्द मिलेगी वैक्सीन, दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों पर कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण का प्रस्ताव दिया था. यह परीक्षण 525 स्वस्थ स्वयंसेवियों पर किया जाएगा. स्वयंसेवियों को दो खुराक दी जाएगी.

पटनाः दो से 18 साल की उम्र वाले लोगों को जल्द वैक्सीन मिलेगी. इसके लिए कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सजग पड़ताल के बाद विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक लिमिटेड को प्रदान की गई.

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों पर कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण का प्रस्ताव दिया था. यह परीक्षण 525 स्वस्थ स्वयंसेवियों पर किया जाएगा. स्वयंसेवियों को दो खुराक दी जाएगी. पहली खुराक के 28वें दिन पर दूसरी खुराक दी जाएगी.

सभी राज्यों में सफलतापूर्वक टीकाकरण जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि 18 से अधिक उम्र वालों के लिए सफलतापूर्वक सभी राज्यों में टीकाकरण अभियान जारी है. बिहार में टीकाकरण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है. केंद्र एवं राज्य स्तर पर इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है. गुरुवार को विभिन्न राज्यों के साथ कोविड-19 एवं टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक की.

अश्विनी चौबे ने कहा कि भारत का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण कार्यक्रम है. इसके तहत गुरुवार की सुबह 8 बजे तक लगभग 18 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है. अमेरिका और चीन के बाद भारत सबसे अधिक डोज देने वाला देश है. यह सब राज्यों के सहयोग और सुप्रयासों का परिणाम है. देश में वैक्सीन का उत्पादन मई में करीब आठ करोड़ होने की संभावना है और जून में यह लगभग नौ करोड़ होगा.

लॉकडाउन के नियमों का हर कोई करे पालन

बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जनता से अपील कर कहा कि बिहार सरकार ने 16 से 25 मई 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित किया है. सभी राज्यवासियों से अपील है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें. नियम का पालन सख्ती से करेंगे तो इस बीमारी से बचेंगे.

यह भी पढ़ें-

रंजीत रंजन ने राज्य व केंद्र सरकार को घेरा, कहा- 2 दिन में पप्पू यादव को रिहा करें नहीं तो अनशन करुंगी

तीन विधायकों के साथ सिवान पहुंचे तेज प्रताप, घंटों बंद कमरे में बैठ कर बातें कीं; कहा- हम एक खून हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget