एक्सप्लोरर

रंजीत रंजन ने राज्य व केंद्र सरकार को घेरा, कहा- 2 दिन में पप्पू यादव को रिहा करें नहीं तो अनशन करुंगी

रंजीत रंजन ने कहा कि महामारी में राजनीति-राजनीति खेलने का वक्त नहीं है. इस समय हमें एक-दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए. आज पप्पू यादव के साथ लोग इसलिए नहीं खड़े हैं कि चुनाव होने वाला है या कोई बड़ी पार्टी है. आज लोग इसलिए खड़े हैं कि महामारी की दूसरी लहर चल रही है.

पटना: 32 साल पुराने किडनैपिंग केस के मामले में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल भेजने के मामले में उनकी पत्नी व पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर बोला. गुरुवार को प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों में पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई तो मैं मुख्यमंत्री, उनके गुर्गे, राजीव प्रताप रूडी और भाजपाई को सड़क पर खड़ा करुंगी.

रंजीत रंजन ने कहा कि महामारी में राजनीति-राजनीति खेलने का वक्त नहीं है. इस वक्त हमें एक-दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए. आज पप्पू यादव के साथ लोग इसलिए नहीं खड़े हैं कि चुनाव होने वाला है या कोई बड़ी पार्टी है. आज लोग इसलिए खड़े हैं कि महामारी की दूसरी लहर चल रही है. पप्पू यादव का कौन सा अपराध था, जिसमें जेल भेजा गया? सुबह 9 बजे लॉकडाउन का उल्लंघन कर गिरफ्तार किया गया. फिर बाद में 32 साल पुराने के केस में उन्हें जेल भेजा गया. वे कौन लोग हैं जिनके इशारे पर ये कार्रवाई हुई है.

भाजपा का पूरे देश में चल रहा गुंडाराजः रंजीत रंजन

उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू अगर आप इतने मजबूर थे, तो हमलोग को बता देते कि बहुत कम विधायक आए हैं. भाजपा का पूरे देश में गुंडाराज चल रहा है. न खुद काम करुंगा और न किसी को करने दूंगा. सवालिया अंदाज में रंजीत रंजन ने नीतीश कुमार से कहा कि आपको आखिर हो क्या गया है? इतने अपंग क्यों हो गए हैं? ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसके दबाव में आप वो सबकुछ कर रहे हैं, जो बिहार को गवारा नहीं. बालिका गृह कांड है. 1991 में हत्या का केस हुआ 2011 में रफा दफा करा लिया. 89 में जिस कांड में आपने पप्पू यादव पर केस हुआ. इस कांड का सूचक, आज तीनों लोगों का वीडियो चल रहा है कि केस फर्जी है. 32 साल बाद पुराना केस महामारी के वक्त क्यों याद आया?

किसके आशीर्वाद से मंत्री बने राजीव प्रताप रूडी

उन्होंने राजीव प्रताप रूडी से सांकेतिक रूप से पूछा कि वे पायलट थे, किसके आशीर्वाद से मंत्री बने, कैसे राजनीति में आए. उत्तराखंड फार्म हाउस, बिहार, दिल्ली से लेकर जितने भी स्टाफ हैं, उसकी सैलरी कहां से दे रहे हैं? स्किल इंडिया के मिनिस्टर थे और मोदी साहब ने क्यों हटाया? स्किल इंडिया में एम्बुलेंस ड्राइवर को ट्रेनिंग देनी थी, क्यों नहीं दी. ये सब आप बताएं. पप्पू यादव पहले ही परिवार को बच्चों को छोड़ कर पहले ही जान देने को तैयार थे. पप्पू जी जबतक जेल में हैं, खेल तो होगा. अस्पतालों का निरीक्षण भी होगा. मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि वे सेंट्रल में चुप्पी साधे हैं. उनके ही क्रियाकलापों की प्रेरणा है, जो आपके लोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

तीन विधायकों के साथ सिवान पहुंचे तेज प्रताप, घंटों बंद कमरे में बैठ कर बातें कीं; कहा- हम एक खून हैं

ABP Exclusive: वीरपुर जाने के बाद पप्पू यादव ने व्यवस्था पर लगाए थे गंभीर आरोप, जानें क्या बोले जेल IG

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget