एक्सप्लोरर

कैमूरः आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक शख्स झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी

तीन लोग बाइक से बुधवार की शाम भभुआ से सिकठि जा रहे थे. तभी रास्ते में बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए तीनों बाइक रोककर एक पेड़ के नीचे छुप गए. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

कैमूरः जिले में बुधवार की शाम बिजली गिरने से दो लोगों मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है. घटना भभुआ-मोहनिया पथ के बबुरा सिकठि लिंक पथ पर हुई है. मरने वाले दोनों शख्स सोनहन और चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वहीं, गंभीर रूप से झुलसने वाले शख्स का इलाज चल रहा है.

बारिश होने के बाद पेड़ के नीचे छुपे थे

जानकारी के अनुसार, तीन लोग बाइक पर सवार होकर बुधवार की शाम करीब सात बजे के आसपास भभुआ से सिकठि गांव जा रहे थे. तभी रास्ते में बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए तीनों बाइक रोककर एक पेड़ के नीचे छुप गए. इसी दौरान आकाशीय बिजली ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया.

इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक चैनपुर थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव का रहने वाला 27 वर्षीय  सुदामा बिंद बताया जाता है. वहीं दूसरा शख्स इटाढ़ी का रहने वाला संदीप राम बताया जा रहा है. गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की पहचान दुर्गावती के नई बस्ती निवासी के रूप में की गई है.

घटना के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा. वहीं, गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल में भेजा गया ताकि इलाज हो सके. इस मामले में परिजनों ने बताया कि तीनों लोग अपने गांव से भभुआ आए थे. इसके बाद भभुआ से एक ही बाइक से सिकठि जा रहे थे. उन्हें पता चला कि बिजली गिरने के कारण यह घटना हुई है. घटना के बाद से मृतक के यहां कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः बैंक का लोन माफ हो जाए इसलिए पति की कर दी हत्या, पत्नी के आशिक ने भी दिया था साथ

जहानाबादः माफिया और BSF का भगोड़ा हथियार के साथ गिरफ्तार, अवैध तरीके से करता था बालू खनन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget