एक्सप्लोरर

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी तत्काल प्रभाव से स्थगित, शिक्षा मंत्री ने बताई पूरी बात

Bihar Teacher Transfer Posting Policy: मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कई शिक्षक और शिक्षक संघ इस पॉलिसी के विरोध में थे. इसको ध्यान में रखते हुए फिलहाल इस नीति को स्थगित कर दिया गया है.

Bihar Teacher Transfer Posting Policy Postponed: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग वाली पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार (19 नवंबर) को यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और शिक्षा विभाग (Education Department) के अधिकारियों के साथ राय-विचार करने के बाद फैसला लिया गया है.

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कई शिक्षक और शिक्षक संघ इस पॉलिसी के विरोध में थे. इस पॉलिसी से नाराज थे. इसको ध्यान में रखते हुए फिलहाल ट्रांसफर पोस्टिंग नीति को स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में जो शिक्षक जहां कार्यरत हैं वहीं रहेंगे. बता दें कि मंगलवार को ही पटना हाईकोर्ट की ओर से औरंगाबाद के 13 शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई की गई. उनके ट्रांसफर पर कोर्ट ने स्टे लगाया. इसके बाद अब सरकार की ओर से इस नीति को तुरंत स्थगित कर दिया गया है.

22 नवंबर तक तबादले के लिए किया जाना था आवेदन

बता दें कि नई ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी के तहत करीब एक लाख 20 हजार से अधिक शिक्षक अब तक तबादले के लिए आवेदन कर चुके हैं. आवेदन की आखिरी तिथि 22 नवंबर तय की गई थी. अब इसके पहले ही इस नीति को स्थगित कर दिया गया है. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे. 

विभाग ने यह स्पष्ट निर्देश दिया था कि कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जिन्होंने अपने आवेदन में कोई भी विकल्प नहीं दिया है. विभाग ने 10 विकल्प देने के लिए कहा था जहां शिक्षक अपनी पोस्टिंग चाहते हैं. तीन विकल्प को अनिवार्य किया गया था. विभाग ने अपने आदेश में साफ स्पष्ट किया था कि विकल्प नहीं देने पर संबंधित शिक्षक के वर्तमान पदस्थापन को गृह जिला मानकर उन्हें राज्य में कहीं पर भी पदस्थापित किया जा सकेगा. अब फिलहाल सारी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है. 

यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी को लेकर बड़ी खबर, पटना हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget