एक्सप्लोरर

Bihar IAS Transfer: बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 18 IAS को किया गया स्थानांतरण, जानें डिटेल

IAS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के कई प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस सूचना के बाद प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मच गया है.

पटना: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज (23 जनवरी) बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है. इसमें 18 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण किया गया है जबकि तीन को अतिरिक्त परिवार से मुक्त किया गया है. इसमें कई अधिकारियों को पदोन्नति में मिली है. विभाग ने उनके नाम की अधिसूचना जारी कर दिया है. इनमें सूचना जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को तबादला कर बेगूसराय का नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं, बेतिया पश्चिमी चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी को पदोन्नति करते हुए पंचायती राज विभाग का सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके साथ ही बक्सर के अपार्ट समाहर्ता सा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री किशोरी चौधरी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया हैं.

इसके अलावा उदिता सिंह जो वर्तमान में अभी मातृत्व छुट्टी में हैं उन्हें नालंदा का बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में तबादला किया गया है. जबकि नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को मत्स्य, पशु  एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है.

इनका हुआ स्थानांतरण

इसके अलावा मधुबनी के उप विकास आयुक्त विशाल राज को तकनीकी विकास उद्योग विभाग का निदेशक बनाया गया है. पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन को नगर विकास एवं आवास विभाग का संयुक्त सचिव पटना में पदस्थापित किया गया है. नवादा के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव पटना के पद पर तैनात किया गया है. मधुबनी के जिलाधिकारी नरेश झा को स्थानांतरित कर बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कटिहार पदस्थापित किया गया है. समाज कल्याण मंत्री जमा खान के आप्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है.

बृजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा में पदस्थापित किया गया है

खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव के आप्त सचिव शिव कुमार शैब को बंदोबस्त पदाधिकारी किशनगंज के पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगल जो बंदोबस्त पदाधिकारी का प्रभार में थे उन्हें इस प्रभार से मुक्त किया गया है. सारण प्रमंडल के छपरा के आयुक्त के सचिव विश्वनाथ चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा के रूप में पदस्थापित किया गया है. अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति पटना के बृजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा में पदस्थापित किया गया है.

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से किया गया मुक्त

हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय, पटना के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. भागलपुर के नगर आयुक्त, योगेश कुमार सागर को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. पश्चिम चंपारण बेतिया के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार को बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी पटना के परियोजना निदेशक पर स्थानांतरित किया गया है. पहले से स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे इस पद पर अतिरिक्त प्रभार में थी उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया है.

रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद को नगर आयुक्त नालंदा के पद पर पदस्थापित किया गया है. मधेपुरा के उप विकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह को नगर आयुक्त भागलपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है. दरभंगा के उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी को पश्चिम चंपारण बेतिया के विकास आयुक्त पर स्थानांतरित किया गया है.

ये भी पढ़ें: CM नीतीश गठबंधन में रहेंगे या जाएंगे? केसी त्यागी ने दिया बड़ा संकेत, मांझी बोले- 'खेला होखी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget