एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन के समर्थन में आज RJD बनाएगी मानव श्रृंखला, विपक्ष की अन्य पार्टियां भी देंगी साथ

आरजेडी का कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से 1 तक आयोजित होने वाला है. इस दौरान प्रदेश भर में आरजेडी समेत विपक्ष की पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता किसान विरोधी कानून के खिलाफ ह्यूमन चेन बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

पटना: केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में किसान लगभग दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं. दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर्स पर आंदोलन कर रहे किसान सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इसी किसान आंदोलन के समर्थन में आज आरजेडी पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाएगी. आरजेडी की इस कार्यक्रम में विपक्ष की अन्य पार्टियां भी शामिल होंगी.

सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

बता दें कि आरजेडी का कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से 1 तक आयोजित होने वाला है. इस दौरान प्रदेश भर में आरजेडी समेत विपक्ष की पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता किसान विरोधी कानून के खिलाफ ह्यूमन चेन बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. किसानों के मुद्दों के अलावा विपक्ष अपराध, रोजगार, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने की तैयारी में है.

सत्ताधारी दल ने बताया कार्यक्रम को बताया ढोंग

हालांकि, सत्ताधारी ने विपक्ष के इस कार्यक्रम को नकार दिया है और उसे एक फ्लॉप राजनीतिक शो बताया है. गुरुवार को बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने यह दावा किया था कि बिहार के किसान सुखी और संतुष्ट हैं. उनका दिल्ली में हो रहे आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है. ऐसे में विपक्ष केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है.

उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन की आग में विपक्ष सियासी रोटी सेंकने का असफल प्रयास कर रहा है. किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले ऐसे नेता अपने राज्य में दाल गलता नहीं देख राजनीति चमकाने के लिए दिल्ली में किसान आंदोलन को न सिर्फ हवा दे रहे हैं, बल्कि मानव श्रृंखला का ढोंग रचकर किसानों और देश को फिर गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं. न सिर्फ कांग्रेस बल्कि तमाम विपक्षी पार्टियां किसान आंदोलन को लंबा खिंचवाने में एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar Intermediate Exam 2021: 1 फरवरी से शुरू होगी बिहार में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, जानिए कितने स्टूडेंट्स देंगे एग्ज़ाम एक फरवरी से शुरू होगा इंटरमीडिएट एग्ज़ाम, नकल पर नकेल कसने की पूरी तैयारी में है बिहार बोर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget