एक्सप्लोरर

BSEB 12th Exam 2021 Guidance: 1 फरवरी से शुरू होगी बिहार में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, जानिए कितने स्टूडेंट्स देंगे एग्ज़ाम

BSEB Bihar Board 12th Exam 2021 Guidance: कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर परीक्षा बोर्ड्स ने एग्ज़ाम को मई तक टाल दिया है, लेकिन बिहार बोर्ड सभी सावधानियों के साथ 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है.

Bihar Intermediate Exam 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है. डेटशीट के मुताबिक राज्य में एंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी. वहीं 13 फरवरी तक सभी विषय की परीक्षा खत्म हो जाएगी.

परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाएगी. बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 09 से 18 जनवरी के बीच ली जायेगी. थ्‍योरी एग्‍जाम्स के लिए पहला सेशन सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक और दूसरा सेशन दोपहर 1:45 से शाम 05:00 बजे तक चलेगा.

परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार कुल 13 लाख 50 हज़ार 233 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इनमें 6 लाख 46 हज़ार 540 छात्राएं और 7 लाख 3 हज़ार 693 छात्र शामिल हैं. परीक्षा के लिए बोर्ड ने 38 ज़िलों में 1473 परीक्षा केंद्र बनाए हैं.

नकल पर नकेल कसने की पूरी तैयारी

आपको बता दें कि पटना में कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल 81 हज़ार 8 सौ 88 छात्र - छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं इस पूरी परीक्षा के दौरान नकल पर नकेल कसने की भी तैयारी की गई है. इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी के ज़रिए छात्रों की निगरानी की जायेगी.

बोर्ड ने इस बात की भी जानकारी दी है कि प्रति 500 छात्रों पर एक वीडियो ग्राफर नियुक्त किया जाएगा और प्रति 25 छात्रों पर एक वीक्षक भी मौजूद रहेंगे. इस तरह इस परीक्षा के दौरान छात्र किसी भी प्रकार से नकल नहीं कर सकेंगे.

इस बार बोर्ड ने स्टूडेंट्स का खयाल करते हुए प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों में 100 फीसदी अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प देने का फैसला किया है. इसका मतलब ये है कि 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करने के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.

आपको बता दें कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर परीक्षा बोर्ड्स ने एग्ज़ाम को मई तक टाल दिया है, लेकिन बिहार बोर्ड सभी सावधानियों के साथ 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है.

इस बार बिहार बोर्ड ने राज्य में 4 मॉडल एग्ज़ाम सेंटर बनाने का फैसला लिया है, जहां सिर्फ छात्राएं ही एग्ज़ाम देंगी. खास बात ये है कि इन मॉडल सेंटर पर सुरक्षा से लेकर परीक्षा तक की सभी ज़िम्मेदारी उठाने के लिए भी महिलाएं ही होंगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget