एक्सप्लोरर

बिहार की नई सरकार में हो सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री, जानें- कौन हैं इस पद के दावेदार?

सूत्रों की माने तो इस बार बिहार में बनने वाली की नई सरकार में दो उपमुख्‍यमंत्री बनाए जा सकते हैं और ये दो नाम हो सकते हैं तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है एनडीए ने जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगा कर उनके फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्‍ता साफ कर दिया है. जबकि उपमुख्‍यमंत्री के नाम पर लगातार सस्‍पेंस बनी है. हालांकि इस बार तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल दल का नेता और नोनिया समाज से आने वाली रेणु देवी को उपनेता चुना गया है. सूत्रों की माने तो इस बार बिहार में बनने वाली की नई सरकार में दो उपमुख्‍यमंत्री बनाए जा सकते हैं और ये दो नाम हो सकते हैं तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के. क्या सीमांचल और चंपारण को मिलेगी जिम्‍मेदारी! बीजेपी खेमे से उठने वाले इन दोनो नामों में तारकिशोर प्रसाद सीमांचल के कटिहार से है, तो नोनिया समाज से आने वाली रेणु देवी बेतिया से चौथी बार विधायक बनी हैं. विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुझे यह ज़िम्मेदारी दी गई है और मैं अपनी क्षमता के अनुसार कर्तव्य का निर्वाह करूंगा. जबकि बिहार के डिप्टी सीएम के पद के बारे में पूछे जाने पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मैं इस पर अभी टिप्पणी नहीं कर सकता.हालांकि तारकिशोर प्रसाद के विधानमंडल दल के नेता बनाए जाने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इन्हे ट्वीट कर बधाई भी दी जिसके बाद राजनीतिक हलकों में ये चर्चा और तेज हो गई है.सुशील मोदी ने इससे पहले एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है, नेता प्रतिपक्ष बनाया, उपमुख्यमंत्री बनाया विधानमंडल दल का नेता बनाया, लेकिन इस बार मैं चाहता हूं कि कोई चुना हुआ विधायक ही विधानमंडल दल का नेता हो. और खुद सुशील कुमार मोदी ने तार किशोर प्रसाद का नाम विधानमंडल दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया, जिस पर नंद किशोर यादव और प्रेम कुमार ने उनका समर्थन किया. वहीं दूसरी और विधानमंडल दल के उप नेता का नाम रेणु देवी का प्रस्ताव विजय सिन्हा ने किया जिसका समर्थन संजय सरावगी ने किया. नोनिया समाज से आने वाली रेणु देवी बेतिया से चौथी बार विधायक बनी हैं. हालांकि नई सरकार में किस दल का कौन मंत्री होगा और कितने मंत्री होंगे. यह भी अभी स्पष्ट नहीं है.लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी से मंत्रियों की संश्या जेडीयू की तुलना में अधिक होगी. बताते चलें कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार एनडीए के नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं. कल यानि सोमवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. वहीं, नई सरकार में मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर मनोनीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह भी तय हो जायेगा. जबकि सुशील कुमार मोदी के उपमुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब थोड़ी देर में तय हो जायेगा. जबकि भाजपा के दिग्‍गज नेता राजनाथ सिंह ने भी उपमुख्यमंत्री के नाम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उचित समय पर जानकारी दे दी जायेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget